महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सेे कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने की मुलाकात

-ब्राह्मण समाज के हित एवं जनकल्याणकारी नितियों पर हुई चर्चा
-केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात में दरभंगा से गोहाटी के लिए हवाई यात्रा शुरु करने की मांग

मुंबई। समाज को राह दिखाने वाला ब्राह्मण खुद आज अधिकार क्षेत्र में पिछड़ रहा है। ब्राह्मणों के उत्थान के लिए सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही हैं। जिसके चलते ब्राह्मण समाज के अधिकारों का आज हनन हो रहा हैं। अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नही उठाया तो ब्राह्मण समाज का भविष्य खतरे में चला जाएगा।
उक्त बातें अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके कार्यालय पर ब्राह्मण समाज के मुद्दों पर लेकर हुई चर्चा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन पूरे देश में जरुरी हैं। पिछले काफी वर्षों से ब्राह्मण समाज के लिए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा संघर्ष कर रहा हैं।

जिससे ब्राह्मण समाज अपने हक की लड़ाई लड़ सकें। उन्होंने कहा महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य हैं, जहां सबसे ज्यादा उत्तर भारतीय रोजगार के लिए आते हैं। अगर देखा जाए तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा आबादी कहीं न कहीं यूपी और बिहार के लोगों की हैं। जिनके लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएं, जिससे यूपी और बिहार के लोगों को भी महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें। जिनसे इनके हितों की भी रक्षा हो सकें। पूर्व की सरकारों ने अभी तक इसकी शुरुआत नही की हैं। मगर आपसे लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज के हित के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का भी गठन किया जाए। जिससे महाराष्ट्र के ब्राह्मणों को भी अपनी बातों को रखने के लिए प्लेटफार्म मिले और उनकी देखभाल हो सकें। आपके द्वारा महाराष्ट्र में किए कार्य जा रहें कार्यों सराहनीय है। आपकी सरकार आने से महाराष्ट्र में विकास का परिवर्तन दिखाई दे रहा हैं। करीब 1 घंटे हुई वार्ता के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आपकी बातों पर विचार किया जाएगा। जो आपने सुझाव दिए हैं, वह समाज के कल्याण हित में हैं। जल्द ही मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

इसस पूर्व कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने ग्वालियर के राजमाता विजया राजे सिंधिया हवाई अड्डे पर नागरिक उड्ड्यन एवं ईस्पात विभाग के केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। करीब 15 मिनट तक हुई वार्ता में ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं जनकल्याण को लेकर वार्ता हुई। उन्होंने इस दौरान दरभंगा से गुवाहाटी और दरभंगा से पूना व जम्मू के लिए फ्लाईट चलाई जानी चाहिए। जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार करने वाले लोगों की यात्रा सुगम हो सकें। जिससे उन्हें आने-जाने में सुविधा मिल सकें। अभी तक इन लोगों को दरभंगा से गुवाहाटी, पूना व जम्मू जाने के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विमानन क्षेत्र में आपके कार्यों ने एक क्रांति ला दी हैं। अगर आप यह सेवा भी शुरु कर दें तो दरभंगा के साथ-साथ आसपास के जनपद के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। तरुण मिश्र की बातों को सुनने के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा जल्द ही दरभंगा से गुवाहाटी, पूना व जम्मू के लिए हवाई यात्रा भी काम किया जाएगा। सरकार यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। आने वाले दिनों में आपकों को दरभंगा से गुवाहाटी, पूना व जम्मू के लिए हवाई यात्रा शुरु की जाएगी।