ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण किसानों को आबादी के भूखंड तेजी के साथ देना शुरू कर दिया है। सोमवार को 72 किसानों को भूखंड दिए गए। भूखंड नंबर ड्रा के जरिये अलाट किए गए।
यमुना प्राधिकरण अधिग्रहीत जमीन के बदले किसानों को सात प्रतिशत आबादी के भूखंड देता है। जमीन के अनुसार भूखंड का आकार तय होता है। सोमवार को ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसानों को भूखंड दिए गए।
कमेटी में डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शर्मा, प्रभात राय, तहसीलदार हरिप्रताप सिंह, मनीष सिंह, पंकज बरतरिया, संजय कुमार की मौजूदगी में आबादी के भूखंडों का ड्रा किया गया। सोमवार को 72 पात्र किसानों को आबादी के भूखंड दिए गए। भूखंड पाकर किसानों ने प्राधिकरण का आभार जताया।
















