गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर भी सोमवार को पुलिस-प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। जिले और महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण और शपथ लेकर जैसे ही कार्यकर्ता पदयात्रा निकालने के लिए निकले तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने मुरादनगर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस कायक्रम में भाग लिया। महानगर कार्यालय पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, नरेन्द्र राठी आदि कार्यकर्ता कांग्रेस का स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए एकजुट हुए थे। यहां उन्होंने शपथ लेने और ध्वजारोहण के लिए पदयात्रा निकालनी चाही तो उन्हें रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मुरादनगर में पूर्व कांग्रेस चेयरमैन प्रत्याशी व पूर्व शहर अध्यक्ष श्रीपाल सिंह के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने कहा कि देश को आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी ने अहम भूमिका निभाई थी। आज कुछ राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए लोगों को जाती धर्म में बांटकर देश की एकता और अखंडता को तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पाल सिंह, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्तकीम, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी रियासत अली, कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव जनार्दन निम्मी, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष महबूब हसन, सलीम अल्वी, पूर्व जिला सचिव नफीस भइया, मिल्लत खान, युवा नेता शाहरुख कुरैशी आदि मौजूद रहे।
















