जनपद में अलग-अलग तिथियों में 9 दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

गाजियाबाद। जनपद में शराब के शौकिनों के लिए अह्म खबर है। इस माह अलग-अलग तिथियों में 9 दिन शराब, बीयर और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। ऐसा गाजियाबाद से सटे विभिन्न जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण होगा। बता जिला अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि गाजियाबाद में 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसके चलते 13 अप्रैल की शाम 5 बजे से 15 अप्रैल की शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर रोक लगी रही थी। जनपद गौतमबुद्धनगर व बागपत में 19 अप्रैल को, मेरठ में 26 अप्रैल को और हापुड़ में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इन जिलों की सीमाएं गाजियाबाद से मिली हैं। इस कारण मतदान से 48 घंटे पूर्व 8 किलोमीटर के दायरे में शराब, बीयर व भांग की दुकानें बंद कर दी जाएंगी। मतदान समाप्त होने के बाद इन दुकानों को खोला जा सकेगा। ऐसे में 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक गौतमबुद्धनगर से सटे विजय नगर, इंदिरापुरम, कौशांबी में और बागपत से सटे लोनी में तो 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक मेरठ से सटे मोदीनगर क्षेत्र में और 27-29 अप्रैल के बीच हापुड़ से सटे मसूरी क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दरअसल पंचायत चुनाव में शराब की तस्करी बढ़ जाती है। पंचायत चुनाव में शराब बांटने की भी शिकायतें आती हैं। इसके अलावा चुनाव के दौरान शराब पीकर हंगामा भी करते हैं। पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।