गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कराई प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की दूसरे दिन रविवार को जिले के 21 सेंटरों पर हुई परीक्षा को 2,948 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को दोनों पालियों में कुल 9461 अभ्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। मगर 2,948 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में 21 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ।जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुई दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने बताया कि पहली पाली में 14 परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े 9बजे से 11.30 बजे तक हुई परीक्षा में 6447 अभ्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3979 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। जबकि 2468 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। ऐसे ही दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से 4.30 बजे तक 7 परीक्षा केंद्र्रों पर हुई। इसमें 3014 अभ्यार्थियों में 2534 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 480 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि दोनों पाली में सभी 21 सेंटरों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई। कुछ परीक्षार्थी निर्धारित समय से देरी से केंद्र पर पहुंचने की वजह से परीक्षा से वंचित रह गए। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्र लिफाफे को खोलने के दौरान वीडियोग्राफी की गई।
















