यूपीसीडा क्षेत्र में 90 फीसद फैक्ट्रियां चालू, 6 फैक्ट्री कर रही ऑक्सीजन की सप्लाई

-उद्यमियों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने के बाद किया जा रहा निस्तारण

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते लॉकडाउन लागू है, मगर जिले में औद्योगिक क्षेत्रों में अधिकांश फैक्ट्रियों के चालू होने से उनमें उत्पादन हो रहा है। ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए जहां जहां फैक्ट्री संचालक रिफलिंग करा रहे है। वहीं, शहर के 12 डिस्ट्रीब्यूटर अस्पतालों को शत-प्रतिशत ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की सहायक महाप्रबंधक डॉ. स्मिता सिंह का कहना है कि यूपीसीडा क्षेत्र में 6 फैक्ट्री ऑक्सीजन की सप्लाई कर रही है, वहीं, यूपीसीडा क्षेत्र में करीब 11 हजार फैक्ट्री में 90 फीसद फैक्ट्री चालू है। लॉकडाउन की वजह से फिलहाल फैक्ट्रियों में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों का उद्यमियों द्वारा देखभाल की जा रही है। फैक्ट्री बंद नहीं है। उद्योगों में फिलहाल श्रमिकों के पलायन की कोई बात सामने नहीं आई है। उद्यमियों की विभाग से संबंधित जो भी समस्या है,उसका ऑनलाइन निस्तारण किया जा रहा है। वहीं,उद्यमियों से भी रोजाना वार्ता की जा रही है। ताकि यूपीसीडा के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उद्योगों में प्रोडक्शन चालू रहे। फैक्ट्रियों में बनाई जा रही ऑक्सीजन को अस्पतालों में सप्लाई कराई जा रही है। वहीं,जिले में संचालित औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रियों से संबंधित कोई भी शिकायत एवं अन्य कार्य के लिए उद्यमी अब अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। यूपीसीडा की सहायक महाप्रबंधक डॉ.स्मिता सिंह ने बताया कि उद्यमियों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने के बाद उनका निस्तारण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल के चलते लॉकडाउन में फिलहाल उद्यमियों के सामने फैक्ट्री संचालित करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही हैं। कुछ फैक्ट्री में समस्या हो सकती है। लेकिन उनका निस्तारण कराया जा रहा है। उद्यमियों की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज हो रही है। रजिस्ट्री,भूखंड ट्रांसफर,नक्शा,अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि के लिए ऑनलाइन दर्ज कराया जा रहा हैं। सहायक महाप्रबंधक डॉ.स्मिता सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उद्यमियों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। ट्रोनिका सिटी से लेकर अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रिया चालू है। यूपीसीडा की ओर से 29 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। इन सेवाओं के लिए उद्यमियों को ऑनलाइन ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होने के बाद उनका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि नए ऑक्सीजन प्लांट,रिफिलिंग प्लांट और प्रोजेक्ट को परिवर्तित कर ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट के लिए यूपीसीडा विभाग द्वारा उद्यमियों को प्रपोजल देने के लिए कहा गया है। इसकी एनओसी और एप्रुवल के लिए तत्काल विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वहीं,उद्यमियों से ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए सुझाव भी मांगे गए है। ताकि ऑक्सीजन की किल्लत को दूर किया जा सके।कोरोना संक्रमण के चलते यूपीसीडा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बुलंदशहर रोड,साउथ साइड ऑफ जीटी रोड,कविगनर, मसूरी-गुलावठी,ट्रॉनिका सिटी,मेरठ रोड,मोहननगर,उद्योग कुंज आदि औद्योगिक क्षेत्रों में अधिकांश फैक्ट्री फिलहाल संचालित है। इनमें करीब 12 हजार फैक्ट्री है। इन सभी औद्योगिक क्षेत्रों में 90 फीसद तक फैक्ट्री चालू है,ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली करीब 6 फैक्ट्री है,इन फैक्ट्रियों को नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन की आहट के साथ औद्योगिक इकाइयों में श्रमिक गेहूं की कटाई,चुनाव के चलते हालांकि अपने घर लौटे थे। लेकिन फैक्ट्री में इसका ज्यादा असर नहीं है। उद्यमी मौजूदा संक्रमणकाल के समय में औद्योगिक इकाइयों में आने-जाने व माल की आवाजाही के लिए किसी तरह की पाबंदी नहीं है।