वैशाली के आदित्य शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, पार्षद ने दी बधाई

गाजियाबाद। सेक्टर-1 वैशाली निवासी आदित्य शर्मा, जिनकी नियुक्ति भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुई है। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने सोमवार को उनके आवास पर पहुंचकर फूलों का गुलदस्तां एवं गीता भेंट कर बधाई दी। मनोज गोयल ने कहा आदित्य शर्मा की भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आदित्य शर्मा ने परिवार के सपने का पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और उसकी मेहनत रंग लाई और उसका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए किया गया। उन्होंने कहा युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते हैं। इसके लिए युवा कड़ी मेहनत करें। मेहनत से कठिन से भी कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान उनके पिता योगेश शर्मा, माता सोनिया शर्मा, बहन गरिमा शर्मा, भाई विशाल शर्मा, डॉक्टर एसएन शर्मा, श्याम सिंह, विमला भट्ट, केएल शर्मा, प्रदीप सिसोदिया उपस्थित रहे।