राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने दी बिपिन रावत वीर जवानों को श्रृद्धांजलि

गाजियाबाद। सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी के अलावा 11 अन्य सैन्य अफसरों के निधन पर हर ओर शोक की लहर है। सोमवार सुबह राजनगर रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा। महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जनरल बिपिन रावत ने हमे भाविष्य के लिए बोला था कि हमे आने वाले समय पर ढाई मोर्चे पर लड़ाई लडऩी होगी, उसके लिए तैयार रहना है। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनरल विपिन रावत का दुनियां से जाना देश के लिए बड़ा नुकसान है। पहले सीडीएस के रूप में जनरल विपिन रावत ने तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बनाने का काम किया। वह एक महान योद्धा होने के साथ ही महान रणनीतिकार भी थे। जनरल रावत के निधन से हुए नुकसान की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह वीआईपी मूवमेंट के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। डॉ मनीष चौहान की अगुवाई में एक शहीदो के लिए एक मार्च भी निकाला गया। डॉ. मनीष चौहान ने श्रदांजलि देते हुए कहा कि देश ने महान योद्धा खो दिया है। जिसकी क्षति देश कभी भूल नही पायेगा।
उन्होंने भारत की जलसेना, थलसेना और वायुसेना को सशक्त बनाने के लिए बहुत अधिक योगदान दिया। उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके गौरव को बनाए रखा। श्रद्धा सुमन के दौरान श्रद्धा तिवारी, सुरेंद्र पाल सिंह, पीसी जोशी, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंघल, रवित मालिक, राम अवतार, प्रवीण राठी, पवनिश सिंघल, अंशिका सिंह, निशि मालिक, अमृता सिंघल, रीना सिंघल, लालन सिंह, अरुण सिंह, डीबी सिंह, रविंद्र सिरोही, रामपाल चौहान तथा अन्य राजनगर रेजिडेंसी के निवासी मौजूद रहे।