गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर पहले से भी और ज्यादा घातक है। जनपद में संक्रमित एवं मृतकों की संख्या लगातार बढ रही है। जिसके लिए शासन और प्रशासन को कड़े इंतजाम करने होंगे। यह कहना ग्रसेन व्यापार मंडल के प्रचार मंत्री सिद्वार्थ मिश्रा का है। प्रचार मंत्री सिद्वार्थ मिश्रा का कहना है कि कोरोना संक्रमण बढऩे से आम आदमी बेहद घबरा गया है। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर को देखते आम जनता फिर से 2020 का मंजर याद कर रही है। कहीं ऐसा न हो कि फिर से लॉकडाउन लगे और अचानक पलायन की स्थिति पैदा हो जाए। कोरोना को देखते हुए पहले की अपेक्षा इस बार कॉलोनियों एवं मौहल्लों में सेनेटाइजेशन करने के इंतजाम बेहद कम है। सरकार ने भले ही नाइट कफ्र्यू और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन लगाकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। लेकिन संक्रमित लोगों को अस्पताल में बेड और ठीक से उपचार दिला पाने में सरकार विफल साबित हो रही है। कोरोना से लड़ाई में प्रशासन को अपनी व्यवस्था चाक चौबंद करनी होगी। इंतजाम और बेहतर बनाने होंगे। उन्होने कहा जहां प्रशासन से बेहतर इंतजाम करने का निवेदन किया है वहीं दूसरी ओर जनता से आग्रह किया है कि वे कोरोना को गंाीरता से लेते हुए मास्क लगाएं, आपस में दूरी बनाकर रखें, साफ सफाई के साथ-साथ, हाथ धोने की आदत डाल लें। सेनेटाइजर का प्रयोग भी करें।















