-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सजगता से घटी कोरोना संक्रमितों की संख्या
गाजियाबाद। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते जिले की 161 ग्राम पंचायतों में जहां 102 ग्राम पंचायतें कोरोना मुक्त हो गई है। वहीं,प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सजगता से अब शहरी क्षेत्र में भी 25 कॉलोनियां संक्रमण से मुक्त हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां लगातार घट रही है, वहीं,नगर निगम सीमा क्षेत्र के 100 वार्डों के तहत 25 कॉलोनियां संक्रमण से मुक्त हुई है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर नगर पालिकाओं के बाद नगर निगम के सभी 100 वार्डों में स्वैच्छिक कंटेनमेंट योजना लागू की गई है। इसके तहत अब कॉलोनियों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए दो श्रेणी बनाई गई है। एक में जहां कोरोना संक्रमण के केस अधिक है, इनमें जिला प्रशासन कंटेनमेंट जोन पॉलिसी का सख्ती से पालन कराया जाएगा। वहीं दूसरी श्रेणी में जहां कोरोना संक्रमण के केस लगातार कम हो रहेे है। इनमें स्वैच्छित कंटेनमेंट जोन लागू किया जाएगा। इसमें निगरानी समिति, एओए, आरडब्ल्यूए व पार्षदों के जरिए कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम के सिटी जोन के 23 वार्ड में 12 कोरोना संक्रमित है, कविनगर जोन के 15 वार्ड में 57 संक्रमित,मोहननगर जोन के 24 वार्डों में 33 संक्रमित,वसुंधरा के 22 वार्ड में 1433 संक्रमित और विजयनगर जोन के 16 वार्डों में 17 सक्रमित केस हैं।वसुंंधरा जोन अंतर्गत सबसे ज्यादा 1433 कोरोना संक्रमित है। जिला प्रशासन ने पहले वार्ड के अनुसार संक्रमण मुक्त करने की योजना बनाई थी, लेकिन शहर के अधिकांश वार्ड ऐसे हैं, जिनमें एक कालोनी या मोहल्ला दूसरे वार्ड में पड़ रहा है तो उसका आधा हिस्सा दूसरे वार्ड में है। इसलिए अब नए सिरे से सर्वे करने की कवायद करने में जुटा है। जिन क्षेत्रों में पूरा वार्ड नहीं बैठ रहा है,उस क्षेत्र की कालोनी को शामिल लिया जाएगा। इलाज और कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद तेजी से मरीजों की संख्या में कमी आई है।शहर में यह कॉलोनी हो चुकी है संक्रमण से मुक्त: शहर में अवंतिका,चिंरजीव विहार, गुलमोहर,नंदग्राम क्षेत्र का आदर्श नगर, राजनगर एक्सटेंशन,नई बस्ती नंदग्राम, बी और सी ब्लॉक, विजय नगर क्षेत्र में अकबरपुर-बहरामपुर,प्रताप विहार वार्ड-9,गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट, इंदिरापुरम,कौशांबी,लोनी बार्डर में,लिंक रोड में कड़कड मॉडल संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल इन क्षेत्रों में संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें पटेलनगर, नेहरूनगर, गांधीनगर,मालीवाड़ा,सेक्टर-23 संजय नगर,बागू, साहिबाबाद क्षेत्र में शालीमार गार्डन,दीन दयालपुरी, नंदग्राम डी ब्लॉक, सुभाष पार्क, बिहारीपुरा,इंद्रा कालोनी आदि शामिल हैं।
















