भाजपा के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश का सर्वांगीण विकास: राजेन्द्र मित्तल

-गगन इन्क्लेव के मुख्य मार्ग के निर्माण कार्यो का उद्धाटन

गाजियाबाद। भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह अनर्गल प्रलाप कर रहा है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की सूझबूझ से समय रहते कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर पर नियत्रंण करने में हम सभी कामयाब रहे। उत्तर प्रदेश में अच्छा नेतृत्व रहेगा तो केन्द्र में भाजपा का इंजन दौड़ेगा। जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तभी से हर क्षेत्र में विकास हुआ है। प्रदेश सरकार को सेवा करने का मौका देते रहिए। यह बातें बुधवार को गगन इन्क्लेव सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले ने कहीं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाओं से गांवों को आच्छादित किया जा रहा है।
गगन इन्क्लेव का मुख्यमार्ग टूटा होने के कारण स्थानीय निवासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। भाजपा नेता जितेंद्र यादव के साथ गगन इन्क्लेव आरडब्लूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज अपने पदाधिकारियों के साथ स्वाथ्य राज्मंत्री अतुल गर्ग से मिले और अपनी समस्या से संबधित पत्र सौंपा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने समस्या को सुनकर तत्काल सड़क निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र के निवासियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निरन्तर विकास के कार्य किये जा रहे हैं।

आरडब्लूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज ने कहा सपा-बसपा शासनकाल में योजनाएं सिर्फ जाति विशेष के लिए होती थी। मगर भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार में सबका साथ, सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। योगी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में लगी है। इसके साथ ही सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर काम हो रहा है। मोदी और योगी सरकार देश के हर नागरिक तक टीका पहुंचाने में जुटी है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की तारीफ हर तरफ हो रही है। इस मौके पर आरसी जैन, पीके यादव, राहुल, अनु त्यागी, योगेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, मनोज त्यागी, मनोज जैन, आरपीएस चौहान, ईश्वर चंद त्यागी, लियाकत अली ठेकेदार, संजीव धामा, विष्णु ठुकराल, हेमंत, हिमांशु बत्रा, राजीव, मनोज, प्रमोद गोयल, वीके शर्मा, मनोज शर्मा, जोगेंदर चौधरी, सोनी, सुभाष गर्ग, राज किशोर गर्ग, अनुराग ठाकुर व मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल आदि उपस्थित रहे।