अनोखी राम बारात: सीता स्वरूप काजल और श्रीराम स्वरूप अमन का हुआ विवाह

-धूमधाम से निकली राम की बारात, एक दुजे के हुए काजल और अमन

गाजियाबाद। श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर ने राम विवाह के अवसर पर गाजियाबाद में एक नई परंपरा का शुभारंभ करते हुए कन्या आयुष्मति काजल को सीता के स्वरूप और चिरंजीवी अमन को श्रीराम का स्वरूप मानकर दोनों का विवाह सम्पन्न कराया। विवाह से पूर्व वर शोभा यात्रा श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा संजय नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जहां जगह-जगह स्वागत किया गया। वर यात्रा रामलीला मैदान पहुंचकर कन्या पक्ष द्वारा रामस्वरूप अमन का आरती कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मंच पर धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। रामस्वरूप अमन द्वारा शिव धनुष को तोड़ा गया तथा स्वयंवर में सीता के स्वरूप काजल ने जय माला पहनाकर अमन को जीवनसाथी स्वीकार किया। पानी ग्रहण संस्कार कर नव दंपति को विधि-विधान विदा किया गया इस कार्य में परमार्थ समिति द्वारा सराहनीय सहयोग देकर नव दंपति को 31 उपहार स्वरूप सामान भेंट किए गए। जिसमें स्टील की अलमीरा ,एक बेड, मिक्सी, डिनर सेट, चांदी की पाजेब, मेकअप का बॉक्स, दूल्हा दुल्हन के कपड़े, सिलाई मशीन ,पंखा, कुर्सी, मेज, दैनिक उपयोग का सामान संग्रह करके रामलीला कमेटी के माध्यम से भेंट किया गया।श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी की अध्यक्षा कौशल शर्मा व परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल, विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता एवं परमार्थ समिति के उपाध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान, संजीव चौधरी , डॉ हरीश शर्मा, मोहन सिंह रावत, रविंद्र राणा, किरण पाल तेवतिया, राजकुमार, आरएस शर्मा, बृजेश शर्मा, सुमित चौहान, सुदर्शन शर्मा, रमा गुप्ता, पन्ना देवी, माधुरी वर्मा, हरिओम त्यागी, बबली, डॉक्टर नीरज गर्ग, हरीश मोहन गर्ग, अशोक चांदीवाल, राजकुमार शर्मा एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वर वधू को आशीर्वाद स्वरुप भेंट प्रदान की आदि सैकड़ों महानुभाव मौजूद थे।