रामनगरी अयोध्या को गाजियाबाद की गौशाला में बने दिये करेंगे रौशन, दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद नगर निगम भेजेगा एक लाख एक दिये

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव पर गाजियाबाद नगर निगम एक लाख एक दिये भेजेगा। इस वर्ष रामनगरी में पांचवां दीपोत्सव त्यौहार बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा। सरयू नदी के 30 घाटों पर 7 लाख 51 हजार दीयों को एक साथ जलाकर पूरे रामनगरी को जगमग किया जाएगा। गाजियाबाद के नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि  अयोध्या के जिलाधिकारी को इस बाबत पत्र लिखा गया है और नंदी पार्क गौशाला में बनाये जा रहे दीयों की विस्तृत जानकारी भी भेजी गई है। अयोध्या के जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद एक लाख एक दिये दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए भेजे जाएंगे।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम में गाजियाबाद की भी भागीदारी होगी। दीपोत्सव के दौरान रामनगरी में गाजियाबाद की गौशाला में बने दीये रोशनी फैलाएंगे। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा एक लाख दीये अयोध्या भेजा जाएगा। अयोध्या के जिलाधिकारी को भी पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। गाजियाबाद के नंदी पार्क गौशाला में गायों के गोबर से बनने वाले दिये पूरी तरह से इको फ्रेंडली होंगे।

इस वर्ष रामनगरी में पांचवां दीपोत्सव त्यौहार बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा। सरयू नदी के 30 घाटों पर 7 लाख 51 हजार दीयों को एक साथ जलाकर पूरे रामनगरी को जगमग किया जाएगा। पिछले साल 24 घाटों पर दस हजार स्वयंसेवकों ने छह लाख छह हजार 569 दीये जलाकर गिनीज बुक में दीपोत्सव को दर्ज कराया था। इस वर्ष होने वाले दीपोत्सव त्यौहार में गाजियाबाद भी अपना योगदान देगा। हिंडन तट स्थित नंदी पार्क गौशाला उत्तर प्रदेश के मॉडल गौशालाओं में शामिल है। यहां की व्यवस्थाएं काफी अच्छी है और नगर निगम द्वारा गौवंशों को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में काफी प्रयास किया जा रहा है। नंदी पार्क गौशाला में वर्तमान में लगभग 1450 गोवंश हैं।

गाजियाबाद के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ गौवंशों को भी स्वाबलंबी बनाने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। गौशाला में गाय के गोबर से मूर्तियां एवं दीये बनाये जा रहे हैं। दरअसल नंदी पार्क गौशाला का प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी औचक निरीक्षण कर चुके हैं और वह यहां की व्यवस्थाओं को देखकर काफी प्रसन्न भी हुए थे। फिलहाल नंदी पार्क का खर्च गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वहन किया जा रहा है। लेकिन कवायद की जा रही है गाय के गोबर से वर्मी कंपोस्ट, दीये, मूर्ति सहित अन्य उत्पाद का व्यवसायिक उपयोग कर गौवंशों को स्वाबलंबी बनाया जाये।

MNA

नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में गाजियाबाद से दीये भेजे जाएंगे। अयोध्या के जिलाधिकारी को इस बाबत पत्र लिखा गया है और नंदी पार्क गौशाला में बनाये जा रहे दीयों की विस्तृत जानकारी भी भेजी गई है। अयोध्या के जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद एक लाख एक दिये दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद से 60 मिनट में पहुंचेंगे रामनगरी अयोध्या

दीपोत्सव में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदीअयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों शामिल होंगे। दरअसल राम मंदिर निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा योगदान है और उन्हीं के राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया था। साधु संत समाज द्वारा भी दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की बात कही जा रही है। ऐसे में संभव है कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल हों।

यह भी पढ़ें : गिफ्ट : 140 करोड़ में बदलेगी रामनगरी की सूरत

रामनगरी में होगा मेगा इवेंट
इस वर्ष रामनगरी में पांचवीं बार आयोजित होने वाला दीपोत्सव भव्यता के नए आयाम गढ़ने वाला वाला होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम पर मेगा इवेंट होगा और यह कार्यक्रम तीर्थनगरी में कई दिनों तक चलेगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में इस वर्ष 30 घाटों पर सात लाख 51 हजार दीयों को एक वक्त में जलाया जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में लगभग 12 हजार स्वयंसेवक योगदान देंगे और यह फिर से वर्ल्ड रिकार्ड बनेगा।

वर्ष 2017 से हुई थी शुरूआत
रामनगरी में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत वर्ष 2017 से शुरू हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पहली बार 2017 में इसका आयोजन किया। उस समय 9 घाटों पर 1 लाख 87 हजार 213 दीये एक साथ जलाये गये थे। वर्ष 2018 में 14 घाटों पर 3 लाख एक हजार 152 दीये जलाए गए। एक साथ इतने दिये जलाने का यह पहला वर्ल्ड रिकार्ड बना।

यह भी पढ़ें : भ्रमण : अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

2019 में गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकार्ड
साल 2019 में 17 घाटों पर 4 लाख 4 हजार 26 दीये जलाए गये। वर्ष 2019 का यह दीपोत्सव कार्यक्रम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ। वर्ष 2020 में 24 घाटों पर 10 हजार स्वयंसेवकों ने एक साथ 6 लाख 6 हजार 569 दीपक जलाया। जो एक बार फिर यह गिनीज बुक के रिकार्ड में दर्ज हुआ। इस साल होने वाला पांचवां दीपोत्सव कार्यक्रम सबसे भव्य है। इस बार 12 हजार स्वयंसेवक एक साथ 7 लाख 51 हजार दीये प्रज्जवलित करके रामनगरी को रौशन करेंगे।