-हमारे संस्कारों और सभ्यता को दर्शाता है तीज का उत्सव: श्रुति सेतिया
गाजियाबाद। कोरोनाकाल के चलते पिछले दो वर्षाे की अपेक्षा इस बार आर्य समाज इंदिरापुरम ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाई। त्योहार को लेकर महिलाओं, बालिकाओं में खासा उत्साह रहा। घरों में भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा विधि विधान से की। मन्दिरों में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान घरों में तीज के गीत गाए गए। कई जगहों पर झूले आदि का इंतजाम किया गया जहां महिलाओं, बेटियों ने झूला झूलते हुए हरियाली तीज के गीत गाए। यज्ञ ब्रह्मा वैदिक विदुषी श्रुति सेतिया का सम्मान महिला प्रधाना मीरा आर्य ने स्मृति चिह्न देकर एवं पुष्पहार पहना कर किया।

वानप्रस्थ गृहण करने पर अनिता आर्य का सविता सिंह मन्त्राणी द्वारा किया। सावन गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शशि प्रभा सर्राफ, द्वितीय शशि मल्हंन, तृतीय स्थान पर पूनम बंसल को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सावन तीज कार्यक्रम की तीज क्वीन सविता सिंह को घोषित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीतों से खूब घूम मचाई और झूला झूलकर आनन्द लिया।

श्रुति सेतिया ने हरियाली तीज पर्व पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के पर्व सभी महिलाओं को एक मंच पर आने का अवसर प्रदान करते हैं। तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और सभ्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव परिवारों को जोडऩे का काम करता है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहने चाहिए। तीज क्वीन सविता सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ावा मिलता है। यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में जान फूंक देती हैं।

कार्यक्रम में आदेश त्यागी, सरला यादव, सुधा देवी, पूनम बंसल, पूनम त्यागी, कल्पना, विमला, नीटु, रेखा, क्षमा, अदिति अंजू, रक्गी, विद्या, मीना, सुशीला, सुमन नरुला मिथिलेश, शिप्रा आदि सैकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में जलपान की व्यवस्था रही। वहीं हरियाली तीज में प्रधान प्रदीप आर्य, मंत्री दिग्विजय सिंह, कोषाध्यक्ष हर्ष भाटिया, उप प्रधान मुरारी सिंह बघेल, व्यवस्था मंत्री जयप्रकाश आर्य, गोपाल कृष्ण अस्थाना, अखलेश्वर मुनि आदि ने उपस्थित होकर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
















