सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के घुमाने पर लगे रोक

-बिना अनुमति के कुत्ता पालने वालों पर निगम करें कार्रवाई: इन्द्रजीत सिंह टीटू

गाजियाबाद। पिछले कई दिन से लगातार नोएडा, गाजियाबाद में मालिक अपने कुत्तों को सार्वजनिक ऐसी जगह टहला रहे हैं। जहां छोटे बच्चे और आम व्यक्ति माताएं बहने बुजुर्ग टहल रहे होते हैं और इसके अलावा जिस लिफ्ट को आमजन यूज कर रहा है उसी में लिफ्ट में पालतू कुत्तों को लाना ले जाना चल रहा है और कुत्ते उन पर हमला करके घायल कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव इंदरजीत सिंह टीटू ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को पत्र जारी करते हुए बताया कि आमजन पर लगातार हो रहे कुत्त हमले पर सख्त रवैया अपनाना होगा। बिना निगम की अनुमति के कुत्ता पालने वालों पर कार्रवाई की जाए।

पालतू कुत्ता रखने वाले व्यक्ति को निगम से अनुमति लेनी होगी या रजिस्ट्रेशन कराना होगा और यह घोषित करना होगा कि उनके द्वारा पाले जाने वाले डॉग की पूर्ण तरीके से वैक्सीन हो चुकी है और शासन प्रशासन के द्वारा इस तरीके की गाइडलाइन जारी होनी चाहिए कि जिस लिफ्ट में आमजन सवारी कर रहा होगा या जिस पार्क में आमजन घूम रहा बच्चे घूम रहे हैं। उस स्थान पर कुत्ते के ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। अपने डॉग को लाने ले जाने के लिए अलग लिफ्ट का इस्तेमाल करें और पालतू डॉग को घुमाने के लिए अलग जगह चिन्हित की जाए। जहां आम व्यक्ति आता-जाता ना हो। तभी ऐसी वारदातों पर रोक लग सकेंगी। पहले आमजन अपराधिक वारदातों से परेशान था, अब लगातार हो रहे कुत्ते के हमले से परेशान है। जिस कारण लोग घर बाहर निकलने में भी अब डरने लगे है। जिस डॉग को वैक्सीन नहीं लगी होगी या डॉग के द्वारा किसी ऐसी जगह शरीर पर वार कर दिया जाएगा जिस जगह इलाज होना भी मुश्किल होगा जिससे कि आमजन की जान भी जा सकती है। जिस पर जिला प्रशासन और नगर निगम को सख्त एक्शन लेना होगा।