पार्क का सौन्दर्यकरण कार्य शुरू, मेयर ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। वार्ड 78 साई पार्क सोसाइटी शालीमार गार्डन में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महामंत्री पप्पू पहलवान की उपस्थिति में शनिवार को पार्क का उद्घाटन पूजा अर्चना कर मेयर आशा शर्मा द्वारा किया गया। पार्क के चारो तरफ की बाउंड्री वॉल पर राजस्थानी पत्थर लगेगा। पार्क का सौन्दर्यकरण किया जाएगा जिसकी लागत लगभग 19 लाख होगी। बताया गया कि इस सोसाइटी में जलभराव हो जाता था। जलभराव को रोकथम के लिए सड़क एवं नाली निर्माण कराया गया और इस पार्क का कार्य शुरू कराया जा रहा है। मेयर द्वारा बताया गया कि 4 वर्ष में इस वार्ड में बहुत कार्य कराए गए है और बाकी कार्य भी पूर्ण कर दिए जाएंगे। इसके साथ रोज पार्क कॉलोनी में भी लगभग 1 करोड़ के कार्य पास किये गए है। जल्द वह भी शुरू होंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि यह भाजपा की सरकार है। सभी लोग मिलकर विकास कार्य कर रहे है। पिछली किसी भी सरकार में इतने कार्य कभी नही हुए। इसलिए किसी भी क्षेत्र की विकास से वंचित नही छोड़ा जाएगा। पप्पू पहलवान ने बताया कि वार्ड में कार्य करना हमारा काम है लेकिन उनको संजो कर रखना स्थानीय लोगो का काम है। इस दौरान योगराज शर्मा, प्रवीण भाटी, डी एन कॉल, प्रेम त्यागी, हरीश गौड़, राम निवास बंसल, केशव सक्सेना, प्रशांत ठाकुर, श्याम शर्मा, अमित शर्मा, उदयवीर चौधरी, मयंक श्रीवास्तव, राहुल सिंह, विनोद चौधरी, शत्रुघ्न लाल, सुनील शर्मा, विनोद माथुर, रमेश बहल, इमरान चौधरी, जितेंद्र शर्मा, संदीप पंडित, मनोज राघव, सुमन सती, राज जैन, सीमा सिंह, रूपा मुखर्जी, वीना, इंदू तोमर आदि उपस्थित रहे। वहीं विजय नगर ग्रीन बेल्ट पर पार्क बनाने के लिए मेयर ने शनिवार को 61 लाख के कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। वार्ड-15 के मोहला एल.एम. ब्लाक स्थित ग्रीन बेल्ट पर पार्क के रूप में विकसित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला, पार्षद कृपाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मेयर ने कहा 15वें वित्त आयोग से 61 लाख की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। कार्य में पार्क का निर्माण में दीवार, फुटपाथ, प्रकाश ,फुवारा, घास आदि सभी कार्य कराए जाएंगे। मेयर ने वृक्षारोपण कर कार्य की शुरुआत की। कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों में मेयर एवं पार्षद का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रोबिन सांगवान, पूनम सिंह,परमिला चौधरी, रेनू झा, राजवर्धन सिंह, सुमित तोमर, अजय त्यागी, रामकुमार शर्मा, अंकित गुप्ता, आर के त्यागी, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, पवन शर्मा, रमेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, रामबीर चौधरी, जैन कुमार, सन्तोष, हिम्मत सिंह, शिलवत सिंह, सोनू सिंह, भोपाल सिंह, सन्तोष दुबे ,अमित बिष्ट, एन के चटर्जी, गोपाल गौतम, दुर्वेश आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।