गाजियाबाद। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को पार्षद मनोज गोयल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र वैशाली में बच्चों द्वारा केक काटकर और वहां पर लोगों को फल बांटकर धूमधाम से मनाया गया। आज प्रधानमंत्री द्वारा अफ्रीका से 8 चीते भी हमारे देश को समर्पित किए जा रहे हैं। हमारे भारत की शान रहे चीते 1947 के बाद खत्म हो गए थे। बहुत सालों से इनको लाने का प्रयास किया जा रहा था। आज वह सफल हुआ। पार्षद ने कहा देश की कमान अपने हाथों में संभालते ही देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था। जो आज साकार हुआ है। देश में आज बेहतर सफाई व्यवस्था है। देश में विपक्ष पूरी तरह से खंड-खंड में बँटा हुआ है, विपक्ष कभी एकजुट नहीं हो सकता है। विपक्ष में दर्जनों चेहरे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं सब के सब प्रधानमंत्री बनने का मुंगेरीलाल के हसीन सपना देख रहे हैं। हकीकत तो यह है 2029 तक प्रधानमंत्री पद का देश में कोई वैकेंसी नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत देश को श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में तथा गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्र सुरक्षा एवं उनके ऐतिहासिक कामों से देश को पुन: सर्वोच्च स्थान पर आसीन किया है। प्रधानमंत्री जी के निर्णायक नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण आज पूरा देश तेजी से तरक्की की ओर अग्रसर है। इस मौके पर प्रबंधक डॉ रितु वर्मा, समाजसेवी सुभाष शर्मा, शिव शंकर उपाध्याय, श्याम सुंदर सिंह, पंकज शर्मा, केएल शर्मा, विमला भट्ट, पूजा मेहरा, जस मलिक, रेनू मल्होत्रा, दुष्यंत गौतम, राज सिंह, पवित्रा, मोहित, सर्वेश यादव, राकेश चंद्र, नौटियाल पारसवरी, रश्मि मधु, थपलियाल गौरी, अंशु, जयश्री, रोशन, प्रेमलता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
















