केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा निभा रही अपना राष्ट्र दायित्व: मंयक गोयल

गाजियाबाद। भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर बूथ कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल प्रभारी लाजपत नगर मंडल मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मंयक गोयल ने कहा आज भाजपा से गांव-गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि आज वो पहली बार अंत्योदय को साकार होते देख रहा है। आज 21वीं सदी में युवा, भाजपा के साथ है, भाजपा की नीतियों, भाजपा के प्रयासों के साथ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के काम का मूल्यांकन उसके डिलिवरी सिस्टम से हो रहा है। यह देश में सरकारों के कामकाज का नया मूलमंत्र बन रहा है। बीजेपी आने का मतलब है वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति, योग्यता को अवसर, पारदर्शिता, गुड गवर्नेंस, बीजेपी यानि- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद ने कहा भाजपा सरकार की कृषि से जुड़ी हर योजना के केंद्र में छोटे किसान को रखा, चाहे नए कृषि कानून हो, पीएम किसान सम्मान निधि हो, किसान उत्पाद संगठन की व्यवस्था हो, फसल बीमा योजना में सुधार करना हो, प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को ज्यादा मुआवजा देना हो, हर खेत को पानी की योजना हो, इसका फायदा छोटे किसानों को दिया है। इस दौरान एसपी सिंह, मदन राय मंडल अध्यक्ष, राम निवास बंसल, भक्ति सिंह, माधव सूद, प्रदीप कुमार, संदीप चौधरी, दिलीप, राजेंद्र भड़ाना आदि लोग उपस्थित रहे।