-भाजपाईयों ने मनाया 41वां स्थापना दिवस
-भाजपा की शुरुआत से अब तक के सफर का हुआ वर्णय
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधान सुना और पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर महानगर कार्यालय कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की शुरुआत से अब तक के सफर पर विस्तार से प्रकाश डालना। केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। 1980 में भाजपा की स्थापना की गई थी। भाजपा के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने थे। 40 साल के इतिहास में भाजपा ने सत्ता तो इससे पहले भी हासिल की, लेकिन आज की भाजपा इतिहास रच रही है।
आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसके सदस्यों की संख्या करीब 18 करोड़ है। अयोध्या में राम मंदिर, धारा-370 और हिंदुत्व भाजपा के ऐसे मुद्दे रहे, जिनके चलते वह 2 सीटों से 300 से अधिक सीटों तक पहुंच गई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रभावी जनादेश लेकर केंद्र की सरकार में है। देश के अनेक राज्यों में भाजपा सरकार है। भारतीय जनता पार्टी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी जिसके सदस्यों की संख्या किसी भी पार्टी के अपेक्षा सबसे ज्यादा है। महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि स्थापना से लेकर अब तक के चार दशकों में भाजपा ने सामाजिक दायित्वों के दायरे को अपने विस्तार के साथ-साथ बड़ा किया है। आज भाजपा में नौ ऐसे प्रकल्प सांगठनिक तौर पर कार्य कर रहे हैं, जिनका विशुद्ध दायित्व सामाजिक है। मौलाना आजाद एजूकेशन फांउडेशन (अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय- भारत सरकार) के सदस्य सरदार एसपी सिंह ने कहा सरकार द्वारा जनहित में चल रही योजना चाहे वह उज्जवला योजना हो या फिर आयुष्मान योजना। निशुल्क गैस वितरण, शौचालय निर्माण आदि योजना, अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि निर्माण के लिए नवगठित ट्रस्ट हो, या विधायक व सांसद द्वारा उनके क्षेत्र में किए गए कार्य आज जनता के सामने है।
इन्हीं कार्यों के कारण लोग भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। भाजपा के लिए व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। उन्होंने वंशवाद और परिवारवाद पर चोट करते हुए कहा की प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपना व्यवहार सरल रखने और सेवा कार्य में जुटे रहने का आह्वान किया। इस मौके पर बलदेव राज शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, सरदार एसपी सिंह, सुभाष शर्मा और अमरदत्त शर्मा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सुनीता दयाल, दिनेश सिंघल, बृजपाल तेवतिया, राजेश्वर प्रसाद, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, चमन चौहान, रानिता सिंह, गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी, धीरज शर्मा, संजीव गुप्ता, इंदु जौहरी, सुमिता सामंत, बोबी त्यागी, राजीव शर्मा, साक्षी नारंग, संजीव चौधरी, बीएल गौतम, यशपाल पहलवान, पूनम कौशिक, अश्वनी शर्मा व प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
















