10 मार्च को भाजपा का यूपी से होगा सफाया: अजय वर्मा

-शहर की समस्या का प्रमुखता से होगा निस्तारण: सुशांत गोयल
-मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, लोहा मंडी व्यापार मण्डल ने किया सुशांत गोयल को जिताने का ऐलान

गाजियाबाद। 10 मार्च को सूरज उगेगा और भाजपा का राज्य में अस्त होगा। तब तक भाजपा के राज का भी अंत हो जाएगा। भाजपा इस बार 100 सीट पर भी नहीं पहुंच पाएगी। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में सरकार बनाएगी। भाजपा के जुमले को जनता पहचान चुकी है। कोरोना की दुसरी लहर में भाजपा सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री का जनता के प्रति जो व्यवहार रहा है। वह किसी से छुपा नही है। कोरोनाकाल में जब जनता को भाजपा मंत्री जरूरत थी, तब वह अपने दरबे में कैद थे। लोग मौत के मुंह में जा रहे थे और मंत्री जी घर में चाय की चुस्की ले रहे थे।

यह बातें मंगलवार को शहर विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लोहा मंडी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सुशांत गोयल ने कही। उन्होंने कहा इस बार जनता भाजपा की बातों में नही आने वाली है। अगामी 10 मार्च को कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने वाली है। कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। उनके साथ अब लोहा मंडी के कारोबारी भी जुड़ गए हैं। लोहा मंडी के कारोबारियों ने उन्हें एक तरफा समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोहा मंडी में सड़कें टूटी पड़ी है। अन्य समस्याओं के भी अंबार लगे हैं। विधायक बनने पर सभी समस्याओं को अपना समझकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। वहीं सुशांत गोयल के समर्थन में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लोगों ने सुशांत गोयल का समर्थन कर उन्हें भारी मतों से जिताने का ऐलान किया है।

समिति के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वर्मा का कहना है कि सुशांत गोयल ही ऐसे प्रत्याशी हैं जो उनकी समस्याओं को समझकर उनका निस्तारण करा सकते हैं। जिस तरह से किसानों, नौजवानों और महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है, इस बार बीजेपी का सफाया सुनिश्चित है। बीजेपी का काम है झूठ बोलना है। भाजपा से झूठी पार्टी कोई नहीं है। झांसा देना झगड़ा लगाना झूठ बोलना भाजपा का काम है। छोटे हैं तो छोटा झूठ बोलेंगे बड़े नेता बड़ा झूठ बोलेंगे। सारे काम बंद हो गए सब उद्योग बंद हो गए कोई काम करने नहीं जा सकता था लेकिन अगर किसी ने मेहनत की उस समय तो हमारे किसान ने की चाहे जितनी पाबंदी लगी हो हमारे किसानों ने अपना खेत नहीं छोड़ा।

सुशांत गोयल ने कहा कि वे भी स्वर्णकार समाज के लोगों की समस्याओं को अपनी व्यक्तिगत समस्या समझकर उनका निदान प्राथमिकता पर कराएंगे। अजय वर्मा ने कहा कि समाज का एक-एक वोट सुशांत गोयल को जिताने के लिए हाथ के पंजे के निशान वाला बटन दस फरवरी को दबाएगा। समर्थन देने वालों में राजीव गुप्ता, सचिन जैन, विशाल खंडेलवाल, प्रभात शर्मा, अमरीश जैन बंटू, जय कुमार, अभिनव गोयल, कपिल जैन, राज कुमार, सोनू, शरद जैन, अजय जैन, राजेन्द्र वर्मा, नरेश वर्मा, राकेश सोनी, दिनेश वर्मा उर्फ दन्नो, मनोज वर्मा, बी. के. वर्मा, योगेश वर्मा, शिशुपाल वर्मा, विजय वर्मा, छत्रपाल वर्मा, नीरज वर्मा, अमित वर्मा, गौरव वर्मा, मनीष वर्मा, मणि कुमार वर्मा, गौरव वर्मा, अमित वर्मा, नीरज वर्मा, छत्रपाल वर्मा, आकाश वर्मा, नीरज वर्मा, डॉ0 धर्मपाल वर्मा आदि शामिल हैं।
फोटो न: कांग्रेस