मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों गुंजाएमान
गाजियाबाद। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शहर सीट से भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के समर्थन में मंगलवार को भोजपुरी फिल्मों के स्टार प्रचारक एवं सांसद रवि किशन ने विजयनगर में रोड शो कर पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजाएमान हो गया। जिधर देखो उधर ही भगवा रंग लहरा रहा था। खुली जीप में सवार रवि किशन के साथ भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग पर जगह-जगह फूलों से वर्षा की गई। इस दौरान रवि किशन ने कहा कि योगी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य किया है। किसी की जाति या चेहरा देखकर काम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि नए भारत का नए उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है। आज योगी सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं, माफिया-गुंडों पर सख्त कार्रवाई की गई है।
आज उत्तर प्रदेश में अमन-शांति कायम है जबकि सपा सरकार में दंगे थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रोड शो के दौरान उमड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए रवि किशन ने जब माइक से कहा कि इस बार भी.. तो भीड़ से आवाज आई योगी सरकार, योगी सरकार। उन्होंने कहा कि अतुल गर्ग को इस बार एक लाख से अधिक वोटों से आप जिताकर भेजने का काम करें। रोड शो के जरिए त्रिपाठी मेडिकल स्टोर सेक्टर 9 विजय नगर चौक से प्रारम्भ होकर स्वदेशी चौक से होते हुए लीलावती स्कूल तक सांसद रवि किशन ने जन सम्पर्क किया। भाषण कम और लोगों से अपनी नजर मिलाने, बुजुर्गों द्वारा दी गई माला को सम्मान से दोनों हाथों से स्वीकार करने और युवाओं के उत्साह से लबरेज रवि किशन ने कहा कि आपकी ऊर्जा बता रही है कि इस बार यूपी में 350 पार होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पहले की सरकार लुटेरी थी। आज ईमानदारी से जनता का पैसा जनता के कार्य में लग रहा है। उन्होंने जगह-जगह वह गाना गाकर भी सुनाया जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जे कब्बो न रहल अब बा, यूपी में सब बा..। रोड शो में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सुशील गौतम, सुनील यादव, रनिता सिंह, दिवाकर सिंघल, देवी सिंह नगर, ललित कश्यप, आशु गुर्जर, राज पांडे, अमित चौधरी, पंकज शर्मा, अमरदीप, सोनू कुमार, दीपक शर्मा, सुशील कुमार मौर्या, पंकज मौर्या, चंपा माहौर, चंचल माहौर, जितेंद्र यादव, पवन कश्यप, जीतू, योगेश शर्मा, अनिल स्वामी, सुरेंद्र नागर, मीनल रानी, सुरेंद्र सेन, सूरज सेन, राहुल सिंह, अंकित शर्मा, पवन शर्मा, सुधीर शर्मा, मुन्ना लाल त्रिपाठी, संजू त्रिपाठी आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
















