आपदा में अवसर तलाश कर रहें थे ऑक्सीजन रेगुलेटर किट की कालाबाजारी

-ऑक्सीजन रेगुलेटर किट एवं युवती समेत दो गिरफ्तार

गाजियाबाद। कोरोना महामारी के बीच आपदा में अवसर तलाश कर कालाबाजारी करने वालों की भीड़ बढती जा रही है। जिसके चलते जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें ऊंचे दामों में ऑक्सिजन सिलिंडर व अन्य मेडिकल उपकरण तेजी से मुहैया कराए जा रहे हैं। जनपद में पुलिस ने कई ऐसे मामले उजागर किए है, जो कि इसांनियत को शर्मशार कर देने वाले है। अस्पतालों में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन से लेकर दवाईयों की कालाबाजारी के बाद अब ऑक्सीजन रेगुलेटर किट की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए घंटाघर कोतवाली पुलिस ने युवती समेत 2 को गिरफ्तार किया है। सीओ फस्र्ट महिपाल सिंह ने बताया कि सत्यपाल सिंह पुत्र श्योराज सिंह निवासी वसुंधरा ने महामारी, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत घंटाघर कोतवाली में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऑक्सीजन रेगुलेटर किट लेने के लिए अपने दोस्त अरविंद कुमार को नई बस्ती भेजा था। यहां पर दुकानदार संजय सूरी पुत्र किशोरी लाल निवासी मेडिकल मार्केट नई बस्ती के काउंटर पर युवती पायल सिसौदिया पुत्री राजन सिंह निवासी चंद्रपुरी 6850 रुपए किट के कैश दिए। मगर यह फर्जीवाड़ा कर रेट से छह गुना अधिक रेट पर दिए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने दारोगा विनेश कुमार, महिला दारोगा जयदेवी गंगवार टीम के साथ सोमवार को दोनों संजय सूरी,युवती पायल को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा, 3 महामारी अधिनियम ओर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार संजय सूरी के खिलाफ कोतवाली, सिहानी गेट, कविनगर थाने में 420, समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। ऑक्सीजन रेगुलेटर किट की कालाबाजारी कर 6 गुना दाम पर किट बेच रहा था।
65 पेटी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार:
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते लॉकडाउन में बुलेरो पिकअप गाड़ी की डिग्गी में 65 पेटी में 2925 पव्वे अपमिश्रित शराब बेचने के लिए जा रहे शराब तस्कर को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि शराब के ठेके लॉकडाउन में बंद है। इसी का फायदा उठाकर अवैध रूप से शराब बेचने जाते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मसूरी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दारोगा रविंद्र बालियान, दारोगा अनिल कुमार टीम के साथ रात में वाहन चेकिंग के दौरान गांव कल्लू गढ़ी कट के पास से बुलेरो पिकअप गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। चेंकिंग के दौरान गाड़ी की डिग्गी में रखी 65 पेटी में 2925 पव्वे अपमिश्रित शराब, 5 लीटर की 4 कैन,नकली रैपर मिस इंडिया 100 क्यू आर कोड नकली और बुलेरो गाड़ी समेत पुनीत पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम तेबधू पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया। मौके से इसका साथी राजू उर्फ भूरा पुत्र बदन सिंह निवासी उमेश पार्क रेलवे रोड मोदीनगर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन के चलते दोनों मिलकर अवैध शराब को अपमिश्रित पव्वों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसके खिलाफ मसूरी थाने में आबकारी अधिनियम समेत कई धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।