पौधरोपण कर महिला शक्ति ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, कविनगर जी ब्लॉक में पौधरोपण किया

पौधरोपण में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। महिला शक्ति ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं ने कहा कि धरा को हरा-भरा बनाए रखना जरूरी है।

गाजियाबाद। महिला शक्ति ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया है। रोपित पौधों की नियमित रूप से देखभाल भी की जाएगी। इससे आस-पास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में काफी मदद मिल सकेगी। समर्थ नारी, समर्थ भारत के तत्वावधान में रानी लक्ष्मी बाई पार्क जी ब्लॉक कविनगर में पौधरोपण किया गया।

पौधरोपण में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। महिला शक्ति ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं ने कहा कि धरा को हरा-भरा बनाए रखना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

पर्यावरण हरा-भरा रहने से शुद्ध वायु भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस मुहिम में नागरिकों को आगे आना चाहिए। घरों के भीतर, बाहर और आस-पास पौधरोपण करने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर राज सिरोही, प्रिया वर्मा, साधना वर्मा, सारिका, ममता अग्रवाल, ममता शर्मा, मीरा गुप्त, शोभा सिंघल, अनीता गुप्ता, अंजलि, मधु गुप्ता, कुसुम, साक्षी बहल, सोनिया बत्रा, पल्लवी मिश्रा, सिमरन वर्मा, मीनू, के.के. सिंघल तथा सुशील गुप्ता आदि ने पौधरोपण किया।