गाजियाबाद। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्रदेश में पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने को लेकर आज यानि कि गुरूवार 8 अपै्रल को दिल्ली में बॉन्ड की लिस्टिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। ओबराय हाटल बाल रूम नई दिल्ली में सेरेमनी महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में की जाएगी। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह ने बताया कि सेरेमनी में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह,नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन,हाउसिंग सचिव डीएस मिश्रा,अपर चीफ सेके्रटरी डॉ.रजनीश दुबे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित होंगे। लखनऊ नगर निगम जहां पहले ही करीब 200 करोड़ रुपए का बॉन्ड जारी कर चुका हैं। बॉन्ड की लिस्टिंग सेरेमनी मुंबई में मनाई गई थी। नगर निगम गाजियाबाद ने भी 150 करोड़ रुपए का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी किया है। इसके लिए अब लिस्टिंग सेरेमनी होने जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केस की वजह से राजधानी मुंबई में सेरेमनी नहीं होगी। दिल्ली में आज लिस्टिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से शहरी विकास मंत्रालय से राज्य मंत्री हरदीप पुरी इस सेरेमनी में शामिल होंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में सेरेमनी आयोजित होगी। हाल ही में लिस्टिंग हुए बॉन्ड में हिस्सेदार करीब 40 कंपनियों के पदाधिकारियों के अलावा मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और सेबी के अधिकारी भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे।
















