गाजियाबाद। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जर्जर सड़क का पुन: निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा कि जनपद में वार्ड-59 में नई बस्ती दवाईयों की एक मुख्य मार्किट है। जिसमें सैकड़ो की तादाद में व्यापारियों का दवा का कारोबार है। जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है। नई बस्ती की सड़क पिछले कई दशक से जर्जर हालत में है। सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए कई बार निगम में ज्ञापन दिया जा चुका है। मगर अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही कराया गया है। 
जनपद की मुख्य मार्किट होने के बाद भी पिछले कई दशक से सड़क जर्जर हालत में है, नाले में गंदगी का ढेर लगा रहता है। बरसात के मौसम में नाले का पानी सड़क और दुकानों में भर जाता है। जिस कारण कई दिनों तक व्यापार प्रभावित रहता है। अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के साथ नालों की भी सफाई कराई जाएगी। महामंत्री आर पचोरी ने बताया घंटाघर रोड़ से नई बस्ती को जाने वाली पूरी सड़क क्षतिग्रस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिसके कारण सड़क पर धूल का गुबार उड़ रहा है। जिससे कस्बे के व्यापारी दुकानदार राहगीर सहित आमजन को काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान यश्वनी कुमार, अमित बंसल, संदीप गर्ग, अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, अनुज गर्ग, आयुष सिंघल, अजय बंसल, प्रदीप पाल, संजीव देवकमल, तुषार अरोड़ा, साजिद खान, पंकज गर्ग, शैलेश सैनी, अमित गुप्ता, आलोक त्यागी आदि उपस्थित रहे।
















