मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद को दी 104 करोड़ की योजना की सौगात, जूम से देखा कार्यक्रम

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद शहर के लिए शुक्रवार को 104 करोड़ रुपए की योजना की सौगात दिए जाने के चलते जूम के माध्यम से नगर निगम सभागर में शिलान्यास कार्यक्रम देखा गया। नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में निवर्तमान महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ की अध्यक्षता में निवर्तमान पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारियों ने एलईडी पर लाइव मुख्यमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने जूम के माध्यम से गाजियाबाद शहर के लिए मोहननगर जोन क्षेत्र में 10 वार्डों में सीवर व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए लगभग 104 करोड़ रुपए की योजना का शिलान्यास किया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर निकायों की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहरों के लिए लगभग 1900 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसमें गाजियाबाद शहर के लिए करीब 104 करोड़ की योजना शिलान्यास किया गया। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि जूम के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा शहर के लिए लगभग 104 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर 300 टीपीडी के सीएनजी गैस प्लांट के निर्माण का शिलान्यास किया। यह प्लांट 100 करोड़ रुपए में लगाया जाएगा। वहीं,नूरनगर स्थित कम्पोजिट विद्यालय का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर 1.50 करोड़ खर्च होंगे। वहीं, मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में कम्पोजिट विद्यालय का 1.68 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत स्मार्ट क्लास योजना का शिलान्यास किया गया। इस पर 1.21 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। निवर्तमान महापौर आशा शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं निवर्तमान पार्षदों को कार्यक्रम एवं हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव,अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जल निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइनों के कार्य किए जाएंगे। इसमें मोहननगर जोन क्षेत्र के 10 वार्डों में सीवर व्यवस्था का कार्य जल निगम द्वारा किया जाएगा।