भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सभी को मिला योजनाओं का लाभ
गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने मोदी जैसा प्रधानमंत्री, योगी जैसा मुख्यमंत्री मिलना सौभाग्य की बात है। लाभार्थी को दी गई योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 80 करोड़ गरीबों को राशन, शौचालय, आवास, उज्जवला कनेक्शन, पांच लाख तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार द्वारा बिना भेदभाव के दी गईं। इतना ही नहीं सरकार ने धारा 370 और राम मंदिर जैसे ज्वलंत मुद्दों को आसानी से हल करने का काम किया।

प्रयाग का दिव्य और भव्य कुंभ से प्रयाग का गौरव और सम्मान देश दुनिया में बढ़ गया। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का भी मानना था कि उनकी सरकार में केवल 15 फीसद पैसा ही जनता के हितों के लिए खर्च हो पाता था। बाकी 85 फिसदी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 100 प्रतिशत पैसा बिना किसी भ्रष्टाचार के जनता के लिए खर्च किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी की 9 वर्ष के कार्यकाल में आपके हाथ में इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल 2 जी से 5जी यानी तीन जनरेशन आगे आया है।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि उन्होंने हमेशा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों का समर्थन किया है और उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को बनाने में अपना अमूल्य योगदान करेंगे। मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष केशव त्यागी, अरविंद भारतीय, बलदेव राज शर्मा, ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, सभी आयामों के क्षेत्रीय सह प्रभारी गोविंद चौधरी, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, कामेश्वर त्यागी, महानगर मंत्री एवं महानगर आयाम संयोजक गुंजन शर्मा, मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा, ब्लाक प्रमुख राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी, नितिन गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमित रंजन, ओम दत्त कौशिक, पार्षद शीतल चौधरी, सभासद सोनम पारचा, अंजू चौधरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन शहर मंडल प्रभारी संदीप त्यागी और महामंत्री पप्पू पहलवान ने संयुक्त रूप से किया।
















