Corona vaccine – गाजियाबाद। वैक्सीन खत्म होने के बाद बुधवार को जिले के टीका करण केंद्रों पर लोगों को टीका नहीं लगाए जा सके। एक जुलाई यानि कि आज गुरूवार से टीका लग सकेगे। देर रात में जिले को शासन से 1.5 लाख वैक्सीन की डोज मिल गई है। वैक्सीन की कमी की वजह से मंगलवार को जिले में टीकाकरण प्रभावित हुआ। 135 में से 115 केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हुआ। सिर्फ 20 केंद्रों पर 4814 लोगों को corona vaccine लगाया गया। करीब 22 हजार लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई जगह पर इसको लेकर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। वैक्सीन की कमी की वजह से बुधवार को सेंटरों पर वैक्सीनेशन नहीं हो पाया। 30 जून बुधवार की रात में स्वास्थ्य विभाग को करीब 1.50 लाख वैक्सीन मिली है। आज यानि कि एक जुलाई से नई टीकाकरण नीति लागू होने से पहले ही दो दिन से corona vaccine की किल्लत हो रही है, जबकि विभाग दावे कर रहा था कि एक जुलाई से 50 हजार लोगों को एक दिन में टीका लगाएगा।जिले में बुधवार को कोरोनारोधी टीकाकरण का अभियान बंद रहा। सिर्फ नियमित टीकाकरण (गर्भवती महिलाओं और बच्चों) स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। शासन से नियमित टीकाकरण (आरआई) सुचारु रखने के निर्देश हैं। बुधवार को जिले के सभी सेंटरों पर आरआई के तहत ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए। एक जुलाई के लिए corona vaccine मिलने पर क्लस्टर योजना के तहत टीकाकरण शुरू किया जाएगा। टाइम स्लॉट होने पर भी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।21 जून से 30 जुलाई तक पायलट प्रोजेक्ट अभियान संचालित किया जा रहा है। मगर बुधवार को वैक्सीनcorona vaccine खत्म होने से टीकाकरण नहीं हो पाया। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बातया कि शासन से 30 जून की रात में करीब 1.50 वैक्सीन की डोज मिल गई है। आज यानि कि एक जुलाई से क्लस्टर योजना के तहत वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। विभाग के पास अब पर्याप्त वैक्सीन हैं। बुधवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण (गर्भवती महिलाओं और बच्चों का) किया जा सका।















