Ghaziabad Nagar Nigam – शहर में बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला श्वान विद्युत शवदाह गृह

Ghaziabad Nagar Nigam की पहल, कुत्तों के शवों का कर सकेंगे अंतिम संस्कार

Ghaziabad Nagar Nigam – गाजियाबाद। शहर में अब पालतू और आवारा कुत्तों के शवों की दुर्गति नहीं होगी। मृत जानवरों के शव दफनाने की बजाए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए Ghaziabad Nagar Nigam द्वारा कुत्तों के लिए विद्युत शवदाह गृह की स्थापना कराई जाएगी। जहां पशु प्रेमी किसी पालतू कुत्ते की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार करा सकेंगे। पैट क्रीमेटर मशीन के जरिए कुत्तों के शवों का अंतिम संस्कार कराया जा सकेगा। Municipal Commissioner महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में Ghaziabad Nagar Nigam ने इस योजना पर काम आरंभ कर दिया है। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्वान विद्युत शवदाह गृह प्रदेश में पहला शवदाह गृह होगा। इस योजना के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विद्युत शवदाह गृह का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस विद्युत शवदाह गृह पर लगभग 14 लाख रुपए खर्च होगा। डॉ.अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शहर में एक लाख से ज्यादा पालतू कुत्ते हैं। जबकि लगभग 3 लाख आवारा कुत्ते हैं। इनकी मौत के बाद उन्हें दफनाने या दाह संस्कार का कोई इंतजाम नहीं है। इसकी वजह से पशु प्रेमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपने कुत्तों के शवों का निस्तारण करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। इस वजह से उनका सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं कर पाते हैं। Ghaziabad Nagar Nigam इसको ध्यान में रखते हुए अब योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें : जज के अर्दली के शव को कुत्तों ने नोचा

Ghaziabad Nagar Nigam द्वारा नंदग्राम के सामने नंदी पार्क स्थित श्वान केंद्र के पास कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए विद्युत शवदाह गृह बनाने की प्लानिंग की गई हैं। यहीं पर कुत्तों का बंध्याकरण भी किया जाता है। विद्युत शवदाह गृह बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस विद्युत शवदाह गृह में स्ट्रीट डॉग का भी अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। हालांकि इसे पशु प्रेमियों की मांग पर पालतू कुत्तों के लिए ही बनाया जा रहा है। विद्युत शवदाह गृह में पैट क्रीमेटर मशीन के संचालन की लागत और वहां तैनात होने वालेे कर्मचारियों के वेतन पर होने वाले खर्च की भरपाई के लिए नगर निगम कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए मामूली शुल्क तय करेगा। इस संबंध में नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बोर्ड बैठक में इस पर निर्णय होने के बाद एक कुत्ते के अंतिम संस्कार के लिए 200 से 300 रुपए प्रस्तावित किया जा सकता हैं। अंतिम संस्कार के बाद पशु प्रेमी को निगम पर्ची भी देगा।

यह भी पढ़ें : यूपी के 2 शहरों में कुत्तों के बंध्याकरण का चलेगा अभियान

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पालतू कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए विद्युत शवदाह गृह बनाने के लिए प्लानिंग की जा रही हैं। शहर में फिलहाल कुत्तों के लिए कोई शवदाह गृह नहीं है। इसका निर्माण करने के लिए टेेंडर मांगे गए हैं। पूर्व में मांगे गए टेंडर में एक ही एजेंसी ने टेंडर डाला था। इसलिए उसे निरस्त कर दिया गया था। इसलिए अब दोबारा विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराने के लिए टेंडर मांगे गए हैं। टेेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के बाद शवदाह गृह के निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।