निगम ने तैयार किया आस्था व विश्वास का छठ घाट, श्रद्धालुओं में उत्साह

गाजियाबाद। सुहावन लोक गीतों और पारंपरिक प्रसादों की खुशबू के बीच सूर्य भगवान को समर्पित चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो गया। इसके साथ ही जिले में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न घाटों को नगर निगम ने सजाकर उन्हें तैयार कर दिया है। दिवाली के बाद होने वाले इस पर्व में लौकिक ऊर्जा के रूप में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले सभी छठ घाटों का मरम्मत कार्य निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण करा लिया गया। साथ ही रंगाई-पुताई का कार्य भी लगभग पूर्ण हो गया है। छठ घाट की साज-सज्जा को देखकर श्रद्धालुओं काफी उत्साहित दिखाई दिए।

मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में छठ पर्व को सफल बनाने के लिए नगर निगम के समस्त विभागीय अध्यक्ष पिछले कई दिनों से कार्य में जुटे हुए है। जिससे छठ घाट पर आने वाले श्रृद्धांलुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। जिसमें पुरबिया समाज की लोगों का भी सहयोग निगम को प्राप्त हुआ। देखने में आया है कि 61 छठ घाट जोकि निगम द्वारा मरम्मत कर रंगाई पुताई का कार्य कर सजाए गए हैं।

बहुत ही मनमोहक लग रहे हैं। मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि पूर्व निर्मित छठ घाटों पर मरम्मत कराकर रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। साथ ही रूट के अनुसार सभी मार्ग व्यवस्थित हैं। जहां पर निर्माण विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण कार्यवाही की जा रही है।

हिंडन घाट समेत ऐसे छठ घाट जो कि लगभग सभी जोन के साथ साथ वार्ड में भी सुविधा के दृष्टिगत बनाए हुए हैं। उन पर भी नगर निगम ने बहुत ही सुंदर व्यवस्था बनाई है। आसपास की साफ-सफाई घाटों में पानी की व्यवस्था तथा उन पर पेंट करा कर रंगाई पुताई का कार्य व अन्य आवश्यक सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए की गई है। जिसका समय-समय पर नगर आयुक्त स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। जिससे शहर में छठ पर्व पर विशेष आकर्षक सुविधाएं श्रद्धालुओं में उत्साह बनाए हुए हैं।