वसुंधरा जोन की सोसाइटी में निगम ने लगाया कंपोस्ट पिट

स्वच्छता के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

गाजियाबाद। नगर निगम जीरो वेस्ट की मुहिम को लगातार बढ़ा रहा है। जिसके क्रम में कई सोसायटी में शनिवार को कंपोस्ट पिट लगाए गए। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए वसुंधरा जोन के अंतर्गत इंदिरापुरम में रॉयल टावर के अंदर कंपोस्ट पिट लगाया गया। जिसमें 4 विन लगाए गए, सोसाइटी के निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लगाए गए पिट के माध्यम से बल्क में सृजित होने वाले गीले कचरे का निस्तारण सोसाइटी के अंदर ही होगा, जिसके लिए सोसाइटी के निवासियों को जागरूक किया गया।


नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार शहर में जीरो वेस्ट की कार्यवाही जोरो पर चल रही है। जिसके चलते पूर्व में भी कई ऐसी सोसाइटी व स्थान जहां से बल्क में कचरा सर्जित होता है। वहां पर गीले कचरे के निस्तारण के लिए कंपोस्ट पिट लगाए गए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने शनिवार को रॉयल टावर के अंदर कंपोस्ट पिट का उद्घाटन किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। कंपोस्ट पिट से गीले कचरे से खाद बनाया जाता है। उक्त अभियान में आईपीसीए तथा एसबीआई कार्ड का विशेष सहयोग नगर निगम को प्राप्त हो रहा है।


शहर में अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार के कंपोस्ट पिट लगाने की तैयारी चल रही है। जिसमें आईपीसीए कंपनी के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने की भी योजना बनाई जा रही है। जिसमें प्लास्टिक को इक_ा कर सोसायटीओं को पूर्ण रूप से जीरो वेस्ट बनाया जाएगा। नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में क्षेत्रीय निवासियों तथा जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।