बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगम ने चलाया विशेष अभियान

गाजियाबाद। हिंडन में आई बाढ़ का पानी से करीब दस गांव की आबादी पूरी तरह से प्रभावित रही। 20 से ज्यादा गांवों के खेतों में भर गया। दस गांवों से लगभग छह हजार लोग घर छोडऩे को मजबूर हो गए। पांच हजार अपने रिश्तेदारों के घर चले गए। बड़ी संख्या में लोग घरों की छतों पर ही रहकर अपना जीवन यापन कर रहे है। दस हजार से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रशासन के राहत शिविरों में सिर्फ एक हजार पहुंचें। राहत एवं बचाव में पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम की टीमें भी लगी रही। जलस्तर कम होने के बाद स्थिति सुधर गई है।

बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद जनजीवन में सुधार आया है जिसके चलते नगर निगम भी उनके साथ डटा हुआ है।
नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष सफाई अभियान चला रही है। जिसके क्रम में ही वृहद स्तर पर फागिंग व एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। शनिवार को सिटी फॉरेस्ट, ब्रह्म कॉलोनी, करेहड़ा व अन्य आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों और गंदगी से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने के लिए विशेष सफाई अभियान तथा फागिंग एंटी लारवा छिड़काव कराया गया। ताकि किसी प्रकार की बीमारियां अन्य समस्या क्षेत्र में ना फैले इसका ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर क्षेत्रीय निवासी तथा जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मच्छरों के प्रकोप व गंदगी से बचाव के लिए विशेष सफाई अभियान तथा फागिंग एंटी लारवा छिड़काव कराया गया है। जिसस पानी निकासी के बाद संक्रमण का खतरा न फैले। प्राथमिकता पर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में कार्यवाही चल रही है।