कोरोना वारियर्स बनकर शहरवासियों की मदद में जुटे निगम अधिकारी

– विभिन्न श्मशान घाट पर पहुंचे म्युनिसिपल कमिश्नर

– व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुविधाओं में बढ़ोत्तरी

गाजियाबाद। चीनी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझते गाजियाबादवासियों के साथ नगर निगम कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। वायरस संक्रमण के असर को कम करने के लिए नगर निगम की टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार फॉगिंग एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कर रही है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने फॉगिंग, सैनिटाइजेशन, श्मशान घाट की स्थिति, जागरुकता कैंपेन, स्वच्छता एवं सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। म्युनिसिपल कमिश्नर अधिकारियों से लगातार जानकारियां लेकर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहेे हैं। इसके अलावा स्वयंं मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति को परख रहेे हैं। बढ़ती कोरोना महामारी से परेशान नागरिकों की अन्य व्यवस्थाओं में भी नगर निगम अहम भूमिका निभा रहा है। हॉस्पिटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखी जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने शहर के कई श्मशान घाटों का जायजा लिया गया। श्मशान घाट में शवों की संख्या एवं अंतिम संस्कार मैं लगनेेे वाले समय को लेकर जानकारी ली और जरूरत केेे अनुसार व्यवस्थाओं को बढ़ाया। लकड़ी का स्टॉक बढ़ाने के अलावा कर्मचारियों की संख्या, श्मशान घाटों का सैनिटाइजेशन नियमित रूप से करने, फॉगिंग  व इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह की व्यवस्था को सुचारू रखनेे को लिखकर म्युनिसिपल कमिश्नर ने आवश्यक निर्देश दिया। शमशान घाट पर आने वाले व्यक्तियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए टीम बनाकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि 24 घंटे निगम का कोई न कोई जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्रवासियों के साथ श्मशान घाट पर उपलब्ध होकर वहां की सुविधाओं को व्यवस्थित कर सके। निरीक्षण के दौरान वीरवार को म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के साथ अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। म्युनिसिपल कमिश्नर ने शहर की जनता से कठिनाई की घड़ी में घड़ी धैर्य रखने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि नागरिक घर से कम से कम बाहर निकलें और अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखकर सैनिटाइजेशन कराने हेतु तत्काल नगर निगम को बताते रहें। महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, आर एन पांडे, शिवपूजन यादव, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, एजुकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, जीएम जलकल योगेश श्रीवास्तव कोरोना वारियर्स बनकर काम कर रहे हैं।