गाजियाबाद। कोविड-19 (कोरोना वायरस) के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखकर जनपद में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस निरंतर ठोस कार्रवाई कर रही है। सोशल डिस्टेंंसिंग का पालन और मास्क का प्रयोग कराने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। इसी क्रम में डीआईजी/ एसएसपी अमित पाठक गुरुवार को खुद सड़क पर उतरे।
एसएसपी ने बाजार और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। नई बस्ती में मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए आए नागरिकों को एसएसपी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दवाई खरीदे।
उन्होंने लोगो को कोरेाना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी अमित पाठक हरसांव स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अस्पताल में पहुंचे। वहीं,डॉयल-112 कार्यालय का भी निरीक्षण किया। अस्पताल और डॉयल-112 कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं,अस्पताल और कार्यालय में व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।















