पार्षद ने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी का जताया आभार

गाजियाबाद। वार्ड-72 स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सेक्टर-1 वैशाली हाउस नंबर- 345 और हर रोज लगभग 200 वैक्सीन 18 से 45 आयु वर्ग को लग रही है। शनिवार को सेंटर पर जाकर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा अपनी देख-रेख में वैक्सीन लगवाई गई। सबसे अच्छी बात यह है कि हर व्यक्ति कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। लाइन में वह व्यक्ति लग रहा है, जिसको ऑनलाइन तारीख मिली है। सेंटर के कर्मचारी भी बड़ी मेहनत कर रहे हैं। पार्षद ने इस कार्य के लिए वहां की प्रबंधक डॉ. रितु वर्मा और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया है। जो लगातार 4 मार्च से इस सेंटर में व्यवस्थित तरीके से वैक्सीन लगा रहे हैं।