गाजियाबाद। न्यू सीलमपुर वार्ड कार्यालय के प्रांगण में रविवार को क्षेत्रीय निगम पार्षद हाजी अफजाल हज्जन शकील अफजाल द्वारा कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वार्ड कर्मचारी एवं समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। करोना काल में अपने परिवार की चिंता किए बगैर क्षेत्र की सेवा एवं समाज सेवा और देश की सेवा करने वाले सफाई कर्मचारी कोरोना योद्धाओं को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर फूलों की माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। पार्षद हाजी ने बताया की इन योद्धाओं के ऊपर पूरे देश पर बहु बड़ा एहसान है। यह पत्र तो कुछ भी नहीं, अगर हम लोग अपना खून भी दे दें तो इनका एहसान नहीं उतार सकेंगे। जहां ही भी इन योद्धाओं को मेरी जरूरत होगी, मैं वहा हर समय खड़ा मिलूगां। 
कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना अध्यक्ष मजदूर नेता सुरेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि हमारे जीवन में बहुत से पार्षदों से मुलाकात हुई, मगर आज पहली बार किसी निगम पार्षद ने इस तरह हमारा और हमारे समाज का सम्मान किया है। जो भी हमारा और हमारे समाज का सम्मान करेगा, कल्याण की बात करेगा। हम और हमारा संगठन राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना ऐसे ही उनका सम्मान करते रहेंगे। मजदूर नेता अनिल चिडिय़ाना ने कहा हाजी अफजाल के होते हुए आज तक हमारे किसी कर्मचारी को कोई परेशानी नहीं हुई। हम चाहते कि आगे भी कोई परेशानी ना हो। इस मौके पर हाजी अफजाल विधानसभा प्रत्याशी सीलमपुर विधानसभा, हज्जन, शकीला निगम पार्षद, रामकिशोर दरोगा, जगदीश इस्पेक्टर, प्रमोद, सुनील, कृष्णपाल, सुरेंद्र सिंह चंदेल अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना, अनिल चुडिय़ाला कारवां अध्यक्ष, जुम्मन लाल प्रधान संस्थापक, राजेश प्रवक्ता, संजय चंदेल महामंत्री, मोहनी चंदेल मुख्य सलाहकार, राहुल चंदेल युवा नेता, विजेंदर, संतराम, सतपाल वीर सिंह, सुभाष ,चांद, शकील, धर्मपाल, शिवम, विजेंद्र बागड़ी, तिलक सूद, अनिल गहलोत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
















