बोर्ड बैठक में पार्षद कुसुम गोयल ने गिनाई क्षेत्र की समस्या

समस्या बताने के बाद भी अधिकारी नहीं करते समाधान

गाजियाबाद। नगर निगम बोर्ड बैठक में मंगलवार को कौशांबी क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल द्वारा वार्ड में कुछ मुद्दों को सदन में रखा गया। कौशांबी में पीने की पानी की नई लाइन डालने का कार्य पिछले 5 महीने से चल रहा है। जिसमें ठेकेदार और निगम के कर्मचारी द्वारा लापरवाही की जा रही है। बार-बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। क्षेत्र की जनता भी इस कार्य से दुखी हो चुकी है। उन्होंने सदन में महापौर सुनीता दयाल और म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक से निवेदन किया एक बार खुद आकर क्षेत्र का निरीक्षण करें। क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए ही जनता ने हमे सदन में भेजा है। कौशांबी का सेंट्रल पार्क पूरे क्षेत्र का एक बड़ा पार्क है। यहां फुटपाथ जगह-जगह से टूटा हुआ है। इस पर चलने वाले लोग आए दिन गिरते रहते हैं।

नगर निगम के कर्मचारियों को कई बार इस विषय में अवगत कराया गया। मगर यह कार्य आज तक नहीं हुआ, जिसे तत्काल कराया जाए। आवारा पशु की समस्याएं क्षेत्र में बहुत ज्यादा है। डेरी वाले दूध निकाल कर इन्हें सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं और यह पशु गंदगी करते हैं। हमारे द्वारा एक प्रस्ताव बोर्ड के लिए रखा गया था। जिसमें हमने यह कहा था कि उनके ऊपर आर्थिक दंड को बढ़ा दिया जाए। मगर हमारे प्रस्ताव को बोर्ड मीटिंग में नहीं रखा गया है। अधिकारी भी नहीं चाहते है कि क्षेत्र साफ सुथरा रहे। लगभग वार्ड में 100 पोल पर लाइट खराब है। इन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। ताकि रात में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकें। कुछ पार्कों में समरसेबिल काम नहीं कर रहे, उनको ठीक कराया जाए और नए समरसेबल लगाए जाएं।