रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्त ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

-स्कूलों द्वारा ऑनलाइन क्लास बंद करने की शिकायत की

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने उप्र सरकार के माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने सभी स्कूलों द्वारा ऑनलाइन क्लास बंद किए जाने की शिकायत की है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसके बावजूद स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास को बंद कर दिया है। ऐसा कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पत्र में शिक्षा मंत्री से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। टीटू ने कहा कि अभी बच्चों की वैसीन आई नहीं है। स्कूल अभी पूरी तरीके से खुलने के लिए तैयार नहीं है, व्यवस्थाएं अभी बन नहीं पाई है। इससे बड़ा अत्याचार माता पिता के साथ, बच्चों के भविष्य के साथ हो नहीं सकता। माता-पिता से ही कंसेंट मांगी जा रही है कि आप अपने बच्चे को स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं। जब तक सभी माता-पिता की कंसेंट स्कूल वालों तक नहीं पहुंच जाती जब तक ऑनलाइन क्लास बंद करने का या मकसद है, समझ से बाहर है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से स्कूलों की
मनमानी पर रोक लगाने और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने की अपील की है।