पार्षद मनोज गोयल ने डॉ पीएन अरोड़ा को तिरंगा भेंट कर की अभियान की शुरुआत

-हर घर तिरंगाÓ अभियान से जाोश और उत्साह

गाजियाबाद। घर-घर तिरंगे अभियान के तहत कौशांबी के पार्षद मनोज गोयल ने बुधवार को यशोदा अस्पताल कौशांबी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पीएन अरोड़ा को तिरंगा भेंट कर अभियान की शुरुआत कौशांबी वार्ड से की।
आजादी के अमृत महोत्सव के विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे देश व प्रदेश सहित जिले में ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के आमजन में जोश व उत्साह बढऩे लगा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा वर्ग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को उत्साहित हैं। सरकार की यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करेगी।

पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि घर-घर तिरंगा अभियान के तहत इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के तहत क्षेत्र के सभी घरों में तिरंगा वितरण किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि क्षेत्र के लोग देश के सम्मान में इस तिरंगा को अपने घरों पर लगाए और सम्मान पूर्वक उसे उचित स्थान पर रखें, इधर-उधर न फेंके। पार्षद ने बताया कि घर-घर तिरंगा अभियान के तहत करीब दो हजार तिरंगा क्षेत्र के लोगों में बांट दिया गया है और 5 हजार और तिरंगा बांटा जाएगा। यह तिरंगा कोई कपड़ा नही बल्कि देश के सम्मान का प्रतीक है।

इस बार आजादी अमृत महोत्सव वर्ष में 15 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होगा। झंडा संहिता के तहत अब तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराये जाने की अनुमति रहेगी। साथ ही अब पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। सरकार की ओर से ‘आजादी का अमृत महोत्सवÓ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। डॉ पीएन अरोड़ा ने कहा इस अभियान से देश के लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत होगी। स्वतंत्र भारत में हर घर तिरंगा फहराने का कार्य पहली बार हो रहा है, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का यह सराहनीय कार्य है। पहले तिरंगे की अवमानना का डर रहता था, अब प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र ध्वज के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान और देश भक्ति की भावना प्रकट कर सकेगा।