बिजली विभाग द्वारा गडढ़ा खोदने और सड़क पर मिट्टी डाले जाने की जानकारी जैसे ही नगर निगम को हुई उसने तत्काल एक्शन लेते हुए गड्ढ़े को भरवा दिया और रास्ते को साफ कराया। लेकिन इस दौरान निगम अधिकारियों की सांसें अटकी रही कि कहीं मुख्यमंत्री का काफिला ना आ जाये। गडढ़े की भराई के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। मंगलवार को उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब मुख्यमंत्री के रास्ते में बिजली विभाग ने गडढ़ा खोद दिया। बिजली विभाग द्वारा गडढ़ा खोदने और सड़क पर मिट्टी डाले जाने की जानकारी जैसे ही नगर निगम को हुई उसने तत्काल एक्शन लेते हुए गड्ढ़े को भरवा दिया और रास्ते को साफ कराया। लेकिन इस दौरान निगम अधिकारियों की सांसें अटकी रही कि कहीं मुख्यमंत्री का काफिला ना आ जाये। गडढ़े की भराई के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

दिल्ली जाने के लिए मुख्यमंत्री हिंडन में उतरते हैं वहां से सड़क मार्ग से सफर करते हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली जाना था। मुख्यमंत्री को दोपहर में गाजियाबाद आना था। मुख्यमंत्री जिस रास्ते से दिल्ली जाते हैं उस रास्ते पर विशेष निगरानी रखी जाती है। मुख्यमंत्री के आगमन से चंद घंटे पहले बिजली विभाग द्वारा करहेड़ा के पास मेन रोड के अगल में एक बड़ा गडढ़ा खोद दिया गया। गडढ़े की खुदाई के दौरान मिट्टी को सड़क पर फैला दिया गया। सड़क किनारे खुदाई से पहले बिजली विभाग द्वारा नगर निगम को कोई जानकारी नहीं दी गई। सड़क किनारे खुदाई और सड़क पर मिट्टी होने की जानकारी जैसे ही नगर निगम को हुई। तुरंत मोहननगर जोन के सहायक अभियंता एसके रॉयल और अवर अभियंता संजय कुमार गंगवार मौके पर पहुंचे। सड़क की दुदर्शा देखकर निगम अधिकारी परेशान हुए। जेई ने जेसीबी मंगाकर तत्काल गड्ढ़े को भरवाया और सड़क पर पड़े धूल मिट्टी को साफ कराया। सड़क की सफाई हो जाने के बाद नगर निगम के जेई संजय गंगवार ने बिजली विभाग के जेई को फोन लगाकर फटकार लगाया और चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क की खुदाई करने से पूर्व हर हाल में इसकी सूचना नगर निगम को दें। ज्ञात हो कि बिजली विभाग और मोबाईल कंपनियों द्वारा अक्सर नगर निगम की बनी बनाई सड़क को खोद दिया जाता है। पूर्व में कई बार इन विभागों को कड़ी चेतावनी दी गई है। फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।















