गरीब बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा भर रही नई दिशाएं सस्था के साथ पार्षद ने खेली होली

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-3 स्थित में शनिवार को पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही नई दिशाएं सस्था के साथ होली खेली गई। पूर्व डॉ मनोज गोयल ने बताया नई दिशाएं सस्था का कार्य बहुत ही सराहनीय है। यह संस्था उन गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करती है, जिनकी आर्थिक स्थिति सही नही है। गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना पुण्य का कार्य है। बच्चे शिक्षित होंगे, तो ही आगे चल कर घर-परिवार और समाज के लिए उपयोगी साबित होंगे। अधिकांश बच्चे मजदूर परिवार के हैं, जिनके लिए कापी, किताबों की व्यवस्था संस्था के माध्यम से किया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया आज के दौर में शिक्षा इतनी महंगी है कि गरीब परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन नहीं कर पा रहे। कई परिवार मजबूरी में बच्चों की पढ़ाई बंद करवाकर उन्हें काम पर लगा देते हैं। पैसों के अभाव में किसी बच्चे की शिक्षा प्रभावित न हो इसलिए जीवन पर्यंत ऐसे बच्चों को पढ़ाते रहना चाहते हैं। अध्यापिका ममता गर्ग, नीतू, फूल कुमारी, कंचन निवेदिता द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है। इस तरह के कार्यों में अन्य लोगों को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने धार्मिक और देशभक्ति के गानों पर नृत्य किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री विमला भट्ट, ममता त्रिपाठी, समाजसेविका एवं शिक्षाविद किरण राणा, गीता, मनीष पाल, पार्वती, रेनू नेगी, वीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।