-नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने बांधा समा
-श्री ठाकुर विद्यालय में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
गाजियाबाद। शिक्षा के साथ-साथ कला क्षेत्र में भी विद्यार्थियों का विकास होना बहुत जरूरी है। यह बातें शनिवार को श्री ठाकुर विद्यालय में आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल व प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने संयुक्त रूप से कहीं। उन्होंने कहा कला में मौलिकता का होना बहुत जरूरी है। अपनी कल्पना एवं रचनात्मकता का विकास करके ही कला जगत में पहचान बनाई जा सकती है।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता कक्षा 9वीं से कक्षा 12वी तक की छात्राओं के लिए आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक कक्षा को अलग-अलग डांस स्टाइल दिए गए। जैसे लोक नृत्य ,वेस्टर्न बॉलीवुड, सेमीक्लासिकल, और डिस्को। छात्राओं की तैयारी, परिश्रम, सुंदर ,मनमोहक, प्रस्तुतीकरण को देख पूरा ऑडिटोरियम तालियों की ध्वनि से गूंज रहा था। विद्यालय के मैनेजर व प्रधानाचार्य ने सभी प्रतियोगियों की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें आकर्षक धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की। प्रतियोगिता का आयोजन एक्टिविटी इंचार्ज व संगीत विभागाध्यक्ष रचना वाष्र्णेय व रचना शर्मा द्वारा किया गया।
निर्णायक मंडल में शिखा गोयल, हिमानी अग्रवाल, डोली राठी व अंजु चतुर्वेदी रही। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य पूजा श्रीवास्तव, बीनू गर्ग, रीना अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, सीमा गुप्ता, रेणुका शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रथम पुरस्कार विजेता तृषा, अंजलि, वंशिका भारद्वाज, पलक मित्तल बनी। द्वितीय पुरस्कार विजेता अंशिका, फलक, पीहू श्रीवास्तव और धैर्या वाष्र्णेय बनी। तृतीय पुरस्कार विजेता अनन्या, रक्षिता, सृष्टि, कुनिका रही। सांत्वना पुरस्कार विजेता अनुष्का, शिवांगी, फातिमा, प्रियंका ,साक्षी, तृप्ति पुरी, सृष्टि, साक्षी और तान्या बनी।
















