-वैक्सीन लगने के बाद भी बरतें सावधानी: राजदेव त्यागी
गाजियाबाद। कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर जितनी तेजी के साथ फैल था। उससे हमारा जनपद भी अछूता नही है। इस त्रासदी के बीच अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव के अलावा अन्य बीमारियों के लिए जगह नही थी ,जिसमे कुछ लोगो के द्वारा कोरोना से जुड़े दवा और मशीनरी सामान की कालाबाजारी कर मुनाफ कमाने में लगे हुए थे तो वही कुछ लोगो के द्वारा मानवता दिखाते हुए ऐसे उपकरण को निर्धन और जरुरतमंद लोगो को निशुल्क बांटा गया। उन्हीं लोगों में गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी है। जिन्होने कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर में कोरोना वारियर्स के रूप में जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की। लेकिन मानवता की सेवा करते हुए कुछ पदाधिकारी महामारी के काल में समा गये। दवा व्यापारियों को कोरोना से बचाने के लिए सोमवार को अध्यक्ष राजदेव त्यागी के नेतृत्व में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग को दवा व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर वैक्सीन सेंटर लगवाने की मांग की। जिससे इन कोरोना वारिसर्य को भी महामारी से बचाया जा सकें। उन्होने कहा कोई माने या न माने, कुंभ, चुनावी प्रचार और कोविड की दूसरी लहर ने ही महामारी को इतना भीषण बनाया है। ऐसे में, समुचित तैयारी न होने के कारण मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन का इंतजाम न होने, अस्पतालों में ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों के मारे जाने, श्मशानों में लंबी कतार लगने, कोविड से मृत लोगों का ठीक ढंग से अंतिम संस्कार न हो पाने और गंगा नदी में लाशों को फेंक देने जैसे मर्मांतक ब्योरे ने इंसान को झंकझोर कर रख दिया था। उन्होने कहा अगर कोरोना का टीका लग भी गया है तब भी सावधानी अवश्य बरतें और दो गज की दूसरी और मास्क है जरूरी के मंत्र को आत्मसात करें। कोरोना के टीके की दोनों डोज लगने के बाद आपका शरीर वायरस से लडऩे लायक बनता है, इसका यह कतई मतलब नहीं है कि वायरस शरीर में प्रवेश नहीं कर सकता। बड़ी संख्या में लोगों ने यह मानकर कि कोविड-19 खत्म हो चुका है, लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। दो गज दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। तभी उक्त महामारी पर काबू पाया जा सकता सकता है। इस दौरान महामंत्री आर पचौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गर्ग, वरिष्ठ मंत्री अमित बंसल, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, मंत्री शैलेश कुमार, संगठन मंत्री संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।















