75वां स्वतंत्रता दिवस पर डीएम ने किया ध्वजारोहण

-राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म: डीएम

गाजियाबाद। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने शान से तिरंगा फहराया ध्वजारोहण के बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देश के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें किया गया। शहीदों के सपनों का भारत बनाने की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने कहा राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म होता है। इसके आगे हिंदू हो या मुसलमान सभी धर्म छोटे हैं। राष्ट्र धर्म निभाने वाला व्यक्ति सच्चा धार्मिक होता है। आजादी के लिए अपना बलिदान एवं सब कुछ न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद करते हुए उनके मूल्यों और आदर्शों को दृष्टिगत रखते हुए उनके नैतिक प्रतिभा और आदर्श लेकर हमें देश की उन्नति के लिए काम करना चाहिए। इस दौरान डीएम ने युवाओं को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में गम्भीरता से प्रयास किए जा रहे है। लेकिन जनपद स्तर पर जब तक विकास कार्यो का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन नही होगा तब तक प्रदेश स्तर पर शासन की मंशानुरूप विकास परिलक्षित नही होगा। अत: जनपद स्तर व अन्य निचले स्तर के विकास कार्यो में संलग्न सरकारी अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करके प्रदेश/देश के विकास में अपना योगदान दें। अधिकारियों/कर्मचरियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डीएम कहा कि समस्त विभागों की अपनी कार्यशैली के कारण एक अलग पहचान बनी हुई है और आम जनता में विश्वास बना हुआ है। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों को सेवा भाव से निर्वहन करें। आमजनता की समस्याओ को सम्वेदनशीलता व गम्भीरता से सुनकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि देश के तिरंगे झंडे में ही महत्वपूर्ण संदेश छुपा हुआ है। अगर हम ध्यान से देखें तो केसरिया रंग बलिदान की याद दिलाता है, सफेद रंग शांति का प्रतीक है वही हरा रंग उन्नति का प्रतीक है। अगर हम इन सभी को अपने अंदर समाहित कर ले तो निश्चित तौर पर न केवल हमारी उन्नति होगी अपितु पूरे देश की उन्नति होगी। इस अवसर पर केडीबी स्कूल के बच्चों द्वारा देश प्रेम से सम्बन्धित गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र, मिठाई एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह,एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास, एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव,सिटी मजिस्ट्रेट बिपिन कुमार, एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम खालिद अंजुम,अपर नगर मजिस्ट्रेट सेकेंड विनय कुमार सिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।