गाजियाबाद। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर थानों से लेकर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालयों में जश्न देखने को मिला। देश भावना से पुलिसकर्मी ओतप्रोत नजर आए। ध्वजारोहण के बाद बेहतर सेवाओं के लिए पुलिस कर्मियों को पदक से नवाजा भी गया। रविवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, एसपी सिटी तृतीय सुभाष चौधरी गंगवार, एसपी टै्रफिक रामानंद कुशवाहा, सीओ कोतवाली महीपाल सिंह, सीओ अंशु जैन, सीओ अवनीश कुमार, सीओ साहिबाबाद, आलोद दुबे, सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र, सीओ सदर कमलेश नारायण पाण्डेय समेत पुलिसधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता को मजबूत रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कहा कि शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले व अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित। एसएसपी अमित पाठक ने कहा सभी नागरिकों, आम जनों की स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा करना एवं पीडि़त, असहाय, जरूरतमंदों की सहायता करना ही अपने कर्तव्य के प्रति सच्ची निष्ठा है। मोदीनगर के एफएसओ मामचंद बडग़ूर्जर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया गया। स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन मलिक को डीजीपी के प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से नवाजा गया। मेरठ जोन कार्यालय में संबंद्ध इंस्पेक्टर राजीव गुप्ता को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किया गया।
डीजीपी प्रशंसा चिह्न और वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक के लिए जिले के 17 अधिकारी और कर्मचारी चयनित हुए थे। इसके अलावा एसएसपी ने जिले में बेहतर कार्य करने वाले 43 पुलिसकर्मियों को अपने स्तर से प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। एसएसपी का कहना है कि इस तरह के सम्मान से अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वह पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे। एसएसपी ने नगर कोतवाली के एपुएसओ कमलेश कुमार मिश्र और अपने वाचक इंस्पेक्टर अरंविद कुमार सिंह को गृह मंत्रालय द्वारा जारी उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया।
सराहनीय सेवाओं के लिए मिला पुलिस पदक
प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह,हेडकांस्टेबल राजकुमार सचान (परिवहन शाखा),हेडकांस्टेबल दिग्विजय सिंह सिसौदिया (एलआईयू), हेडकांस्टेबल बाबूराम सिंह (यूपी-112), इंस्पेक्टर राजकुमार (गोपनीय सहायक एसपी सिटी सेकेंड), इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र (थाना प्रभारी लोनी बॉर्डर), उपनिरीक्षक राजकुमार (थाना निवाड़ी),दारोगा राजेंद्र प्रसाद (चौकी प्रभारी मोदीपोन मोदीनगर), हेडकांस्टेबल नेपाल सिंह (परिवहन शाखा), हेडकांस्टेबल देवदत्त शर्मा (प्रधान लिपिक), हेडकांस्टेबल राजेश कुमार (परिवहन शाखा), हेडकांस्टेबल किरनपाल सिंह (परिवहन शाखा), हेडकांस्टेबल विनोद कुमार (यातायात पुलिस), हेडकांस्टेबल राजकुमार (पुलिस लाइन) शामिल है। वहीं, एसएसपी ने जिले में बेहतर कार्य करने वाले 43 पुलिसकर्मियों का अपने स्तर से सम्मान किया। इन सभी पुलिसकर्मियों के बारे में एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इनके नाम की सूची तैयार कराई थी। एसएसपी अमित पाठक ने दारोगा नरेंद्र कुमार (सर्विलांस टीम एसपी सिटी प्रथम), दारोगा यतेंद्र कुमार (एसपी सिटी सेकेंड टीम), चौकी प्रभारी वैशाली सोनवीर सिंह सोलंकी, सिपाही किरनपाल राठी (थाना साहिबाबाद), हेडकांस्टेबल राजेंद्र कुमार, सिपाही संजीव गुप्ता, एसपी ग्रामीण की एसओजी टीम के हेडकांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल अनिल सिंह, हेडकांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल विकास बालियान, हेडकांस्टेबल आकाश कुमार, कांस्टेबल मोहित रावत, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, पीआरवी पर तैनात हेडकांस्टेबल नरेंद्र सिंह,कांस्टेबल लोकेश कुमार,हेडकांस्टेबल रविंद्र कुमार,हेडकांस्टेबल नरेंद्र,शेखपाल,हेडकांस्टेबल सचिन वर्मा,कांस्टेबल प्रदीप कुमार,कांस्टेबल नरेश कुमार,कांस्टेबल पुलकित तोमर,कांस्टेबल चालक नसीम अहमद,हेडकांस्टेबल पूजा चौधरी शामिल हैं। जिले की कई अनसुलझी घटनाओं का पर्दाफाश करने पर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच में तैनात दारोगा अरुण कुमार मिश्र, हेडकांस्टेबल बालेंद्र, हेडकांस्टेबल खुर्शीद आलम,कांस्टेबल सुनील पंवार, कांस्टेबल मनोज कुमार,कांस्टेबल नीरज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं,ट्रैफिक पुलिस के हेडकांस्टेबल विक्रम गिरी, कांस्टेबल राजकुमार,कांस्टेबल अरुण कुमार को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एसएसपी के पीआरओ वरुण कुमार चाहर,एसएसपी की पेशी में तैनात हेडकांस्टेबल शेर सिंह,हेडकांस्टेबल दीपक कुमार, हेडकांस्टेबल आदित्य शर्मा, कोरोना सैल में तैनात कांस्टेबल नंदकिशोर,चुनाव सैल में तैनात कांस्टेबल भीम,गोपनीय कार्यालय में तैनात कांस्टेबल प्रदीप राणा,आईजीआरएस में तैनात कांस्टेबल रविद्र कुमार,भगत सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
















