-श्मशान स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों से वार्ता
गाजियाबाद। मेयर आशा शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। नगरीय निकाय में हो रही मृत्यु के पश्चात उनका अंतिम संस्कार विहित परंपरा यथा जलाने एवं दफनाने के अनुसार ही किया जाए। इस संबंध में निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में महेंद्र सिंह तंवर नगरायुक्त, अभिषेक चौधरी उपाध्यक्ष कार्यकारिणी समिति, मोइनुद्दीन मुख्य अभियंता निर्माण, डॉ. मिथिलेश कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पार्षद मीनल रानी, यशपाल, सुरेंद्र सैन, हिमांशु चौधरी, अमित डबास, अजय शर्मा, हरवीर सिंह, हेमलता शर्मा, मोहम्मद जाकिर अली सैफी, श्री भगवान अग्रवाल, द्वारा श्मशान घाट यथा हिंडन मोक्ष स्थल एवं नूर नगर शमशान घाट हिंडन नदी के किनारे स्थित है जहां पर शवों के संस्कार को जल में बहाए जाने की घटना घटित हो सकती है, जिसको रोकने हेतु विचार-विमर्श किया गया।
नगरायुक्त द्वारा हिंडन मोक्ष स्थल तथा नूर नगर शमशान घाट जोकि हिंडन के किनारे स्थित है, दोनों स्थलों की निगरानी हेतु हिंडन मोक्ष स्थल पर एसएफआई अशोक पाल तथा नूर नगर श्मशान घाट पर नरेंद्र कुमार को कर्मचारियों सहित तैनात किया गया, जिसकी निगरानी समिति समय-समय पर उपरोक्त स्थलों पर जांच के लिए लगातार निरीक्षण करती रहेगी। पार्षद मीनल रानी ने नगर निगम टीम द्वारा शहर वासियों के लिए उपलब्ध कराई गई ऑक्सीजन गैस के लिए महापौर तथा नगरायुक्त का धन्यवाद प्रकट किया। पार्षद यशपाल द्वारा शहर में वृहद स्तर पर चलाए गए सैनिटाइजेशन अभियान पर प्रशंसा व्यक्त की गई।
पार्षद सुरेंद्र सेन तथा हिमांशु चौधरी ने होम आइसोलेशन में कोविड संक्रमित मरीजों को पहुंचाई जाने वाली मेडिसिन किट के बारे में की जाने वाली कार्यवाही पर साधुवाद जताया गया। पार्षद अमित डबास तथा अजय शर्मा द्वारा नगर निगम टीम द्वारा श्मशान घाट पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में अपनी बात रखी गई। श्मशान घाट पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने, लकडिय़ों की व्यवस्था करने तथा कोविड से मृत्यु के उपरांत दाह संस्कार में नगर निगम का सहयोग सराहनीय बताया गया। पार्षद हरवीर सिंह, हेमलता शर्मा ने ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की नगर निगम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की प्रशंसा की। पार्षद जाकिर अली सैफी व श्री भगवान अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में नगर निगम द्वारा मानसरोवर भवन में प्रारंभ किए गए होम आइसोलेशन केंद्र के विषय में तथा वसुंधरा में चलाई जा रही किचन के बारे में शुभकामनाएं दीं।
अभिषेक चौधरी उपाध्यक्ष कार्यकारिणी समिति द्वारा समस्त पार्षदों का नगर निगम टीम का कंधे से कंधा मिलाकर कोविड काल में किए गए जनहित के कार्यों की सराहना की, जिसमें सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, ऑक्सीजन गैस, मेडिसन किट या अन्य कार्यों में सभी का सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ है। श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को ठीक करने में अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार नोडल प्रभारी श्मशान घाट व्यवस्था तथा सब नोडल प्रभारी संजीव सिन्हा के कार्यों की प्रशंसा कर नगरायुक्त तथा महापौर आशा शर्मा द्वारा बताया गया कि पर्यावरण हित में बनाई गई निगरानी समिति जिसके माध्यम से कहीं भी शवों को जल में ने बहाया जाए इसको सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है तथा समस्त सदस्य मिलकर अपने आस-पास के क्षेत्रों में यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी शव जिसके अंतिम संस्कार में बाधा आ रही है, उसे अंतिम संस्कार कराया जाए तथा जल में बिल्कुल प्रवाहित न किया जाए। इस हेतु सभी नगर निगम के अधिकारियों तथा उपस्थित पार्षदों को दायित्व सौंपा गया। वर्चुअल बैठक के समापन पर महापौर द्वारा नगरायुक्त द्वारा शहरवासियों के लिए इस कोविड महामारी के समय में किए गये कार्यों तथा टीम को जोडकऱ कराए जाने वाले कार्यों के लिए शहर वासियों की तरफ से नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर का साधुवाद प्रकट किया।
भाजपा पार्षद ने वार्ड की रखी समस्या :
नगर निगम द्वारा वर्चुअल मीटिंग से निगरानी समिति की बैठक में वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल ने अपने वार्ड के कार्यों की जानकारी मेयर और नगरायुक्त को दी गई। उन्हें बताया कि यहां पर सैनिटाइजेशन व दवाइयों का वितरण सही तरीके से हो रहा है। ऑक्सीजन की दिक्कत को देखकर पार्षद गोयल ने हर वार्ड में 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराने के लिए कहा। क्योंकि अब ऑक्सीजन उस व्यक्ति को चाहिए जो व्यक्ति अस्पताल से सही होकर अपने घर आ रहा है और उसे कुछ दिन के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता है। नगर निगम द्वारा यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उन्हें उपलब्ध कराए जाएं और भविष्य में जब भी ऑक्सीजन की आवश्यकता हो तो यह क्षेत्र के लोगों के काम आ सके, जिन घरों में कोविड-19 हो चुका है, उन घरों में सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम कर्मचारी को पीपी किट उपलब्ध कराई जाएं। नगरायुक्त को ऑक्सीजन सप्लाई करने के लिए धन्यवाद दिया गया तथा यह भी कहा कि उनके द्वारा किए गए काम के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाए। इसके लिए सभी पार्षद पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपील करेंगे।
















