दवा व्यापारियों ने हर्षोल्लास से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद। आजादी का 75वां अमृत महोत्सव नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न उत्साह पूर्वक मनाया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों ने अपने घरों पर बढ़चढ़ कर ध्वजारोहण किया। सोमवार को नई बस्ती थोक दवा मंडी में गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर अध्यक्ष राजदेव त्यागी, शहर विधायक अतुल गर्ग, पार्षद राजीव शर्मा, महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला एवं दवा व्यापारियों ने संयुक्त रुप से राष्ट्रगान के साथ ध्वजरोहण किया। शहर विधायक अतुल गर्ग ने कहा हम सब सौभाग्यशाली हैं कि स्वतंत्र देश में पैदा हुए। इसके महत्व को समझते हुए सभी कर्मचारियों से ईमानदारी व निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आवाह्न किया।

राजदेव त्यागी ने कहा आजादी का पर्व हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद दिलाता है।
हमें उनके त्याग-बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। हमें करीबन 150 वर्षों बाद अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। आज भारत आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन सबसे पहले हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए, जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अनेकता में एकता का होना बहुत मायने रखता है। जिस तरह कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी है ठीक उसी प्रकार कदम से कदम मिलाकर हर समस्या का हल तलाशना है।

इस मौके पर महामंत्री आर पचोरी, यश्वनी कुमार गोयल, संदीप गर्ग, अमित बंसल, तुषार अरोरा, शैलेश सैनी, अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, संजीव देवकमल, अनुज गर्ग, रविंद्र शर्मा, प्रदीप पाल, कैलाश चंद बिंदल, हेमंत गोयल, अमित तोमर, रोहित चौहान, आलोक त्यागी, साजिद खान, पंकज गर्ग, राहुल शर्मा , अमित गुप्ता, अजय बंसल, गौरव गर्ग, पीयूष सिंह, हेमंत त्यागी, वैभव त्यागी, अजय खन्ना, मदन लाल छाबड़ा, विकास त्यागी, सारांश त्यागी, गौरव बंसल, विजय राकेश मार्ग, सुरेश खेड़ा, भुवनेश चोपड़ा, यशु चौधरी, संजीव त्यागी, अतुल त्यागी, राजीव त्यागी, सुमित यादव, विनोद सिसोदिया, प्रमोद गर्ग, यशपाल सिंह, अवनीश त्यागी , पवन शर्मा, हर्ष श्रीवास्तव, सुशील बंसल, राज शर्मा, हेमंत कश्यप, इमरान चौधरी संदीप बाना, प्रमोद त्यागी, अशोक त्यागी, अरविंद पाराशर, प्रशांत भारद्वाज, मनोज रावत, मनोज कुमार, रोहित पाठक, विनेश कुमार, मनोज महावीर, अतुल बंसल, जेपी जैन आदि सैकड़ों दवा व्यापारी उपस्थित रहे।