विद्युत कर्मचारियों को सम्मानित किया

गाजियाबाद। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। ऐसे में मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय आरडीसी-राजनगर पर आंदोलन में भागीदार रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले अभियंता संगठन, अवर अभियंता संगठन, राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ, कार्यालय सहायक संघ, विद्युत मजदूर पंचायत, विद्युत कर्मचारी संगठन, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी समेत अन्य को सम्मानित किया।

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जनपद अध्यक्ष रामनारायण उपाध्याय ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों के आंदोलन में विभिन्न संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

चूहे ने लगाई बिजली घर में आग

उन सभी का आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ लंबे समय तक आंदोलन चला। आंदोलन सफल रहा है।