नगर निगम कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर : कई बाबुओं का हुआ प्रमोशन कर्मचारी यूनियन ने दी बधाई

नगर निगम में कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। निगम के 10 बाबुओं की पदोन्नति हुई है। ये सभी अब प्रथम श्रेणी लिपिक बन गये हैं। हालांकि इनमें से कई बाबुओं का लिफाफा विभिन्न कारणों से बंद रखा गया है

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम में कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। निगम के 10 बाबुओं की पदोन्नति हुई है। ये सभी अब प्रथम श्रेणी लिपिक बन गये हैं। हालांकि इनमें से कई बाबुओं का लिफाफा विभिन्न कारणों से बंद रखा गया है। लेकिन 6 बाबुओं को पदोन्नति का पत्र सौंप दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त रश्मि त्रिपाठी ने सभी कर्मचारियों को पदोन्नति का पत्र सौंपा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कर्मचारियों की पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी। कर्मचारी संघ का कहना है कि चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों की डीपीसी की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। सबसे पहले प्रथम श्रेणी के रिक्त पदों के सापेक्ष में द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों की डीपीसी हुई है। डीपीसी की प्रक्रिया चल रही है और धीरे-धीरे प्रमोशन की सभी पक्रिया पूरी कराई जाएगी।


निर्माण विभाग में तैनात कुलदीप शर्मा, पवन गिरी, लेखा विभाग में तैनात समर मिर्जा, जोनल कार्यालय में तैनात सतेंद्र कुमार, ब्रहपाल, दिनेश चंद्र शर्मा को पदोन्नति का पत्र सौंपा गया। ये सभी प्रथम श्रेणी के लिपिक बन गये हैं। प्रथम श्रेणी के लिपिक संबंधित विभाग में बड़े बाबू के रूप में काम करते हैं। अमूमन सभी विभागों में एक-एक प्रथम श्रेणी लिपिक तैनात किये जाते हैं। एकाउंट, टैक्स, स्वास्थ एवं जोनल कार्यालय में प्रथम श्रेणी लिपिक के पद अधिक हैं। टैक्स विभाग में तैनात देवी शरण शर्मा का भी प्रमोशन प्रथम श्रेणी लिपिक के रूप में हुआ है।

लेकिन एक जांच की वजह से इनका लिफाफा बंद रखा गया है। जुलाई तक 4 बड़े बाबू और रिटायर्ड होंगे। ऐसे में भविष्य में रिक्त होने वाले इन पदों के सापेक्ष में एकाउंट विभाग में तैनात देवेंद्र कुमार, अमित शर्मा, टैक्स विभाग में तैैनात उमेश शर्मा और राकेश निगम का प्रमोशन भी बड़े बाबू के रूप में हुआ। लेकिन इन चारों लोगों को पदोन्नति का पत्र बाद में मिलेगा और रिटायरमेंट के क्रम में इन्हें चार्ज मिलेगा। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार एवं महामंत्री नितिन भारद्वाज ने पदोन्नत हुए सभी कर्मचारियों को बधाई दी है।