आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप

35 लीटर कच्ची शराब बरामद एवं 3 हजार किलोग्राम लहन नष्ट

गाजियाबाद। अवैध शराब कारोबारियों को जड़ से खत्म एवं धंधे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। आबकारी विभाग नकली शराब बनाने वालों के सिंडिकेट की कमर तोडऩे के लिए अभियान छेड़ चुकी है। माफिया पर लगातार शिकंजा कस रहा है। अवैध शराब की बिक्री से जहां एक तरफ सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान होता है। वहीं दूसरी तरफ जहरीली शराब की बिक्री होने से लोगों के जीवन पर संकट खड़ा हो जाता है। अवैध शराब माफिया के सक्रिय होने से पहले ही आबकारी विभाग प्रशासन सतर्क हो गया है।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन मेंं गुरूवार को लोनी उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, सेक्टर-3 आबकारी निरीक्षक सीलम मिश्रा के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम मेरठ आबकारी निरीक्षक विवेक दुबे , सेक्टर-4 आबकारी निरीक्षक आशीष पांडेय, सेक्टर-6 आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार की संयुक्त टीम ने रिस्तल तथा जावली के जंगलों में संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी व गहन तलाशी के दौरान 35 लीटर कच्ची शराब बरामद एवं 3 हजार किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया।

लेकिन छापेमारी की कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गये। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गत वर्ष प्रदेश के कई जिलों में अवैध शराब से हो रही मौतों को संज्ञान में लेकर अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है और जब तक इन अवैध शराब कारोबारियों को जड़ से खत्म नहीं कर दिया जाएगा। दरअसल प्रदेश में कई जिलों से अवैध शराब से हुई मौतों को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए थे कि इन पर कार्यवाही कर इन अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें, उसी तर्ज पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कमर कस ली है और इन अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोडऩे के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही लगातार हो रही कारवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है और लगातार आबकारी पुलिस इस पर कार्यवाही सुनिश्चित करा रही है। सेक्टर-3 की आबकारी निरीक्षक सीलम मिश्रा ने बताया समय-समय पर देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों को भी चेक किया जा रहा है। अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह से अभियान चलता रहेगा। अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह से अभियान चलता रहेगा। किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार क्षेत्र में सक्रिय नही होने दिया जाएगा। उन्होने बताया अवैध शराब के पीने से गंभीर बीमारियों के अलावा मौत तक हो सकती है। इसलिए नकली और अवैध शराब पीने से बचे। नए आदेशों में लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है, जिसमें किसी भी तरह के अवैध शराब के कारोबार चलने पर त्वरित सूचना विभाग को दी जाए।